Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Asia Cup 2023: अफगानिस्‍तान हारा पर मोहम्‍मद नबी ने जीता दिल, चौके-छक्‍के की बरसात करके बनाया खास रिकॉर्ड

    By Abhishek NigamEdited By: Abhishek Nigam
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 11:12 PM (IST)

    अफगानिस्‍तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्‍मद नबी ने एशिया कप 2023 के आखिरी लीग मैच में श्रीलंका के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतक जमाया। मोहम्‍मद नबी ने चौके-छक् ...और पढ़ें

    मोहम्‍मद नबी अफगानिस्‍तान के लिए सबसे तेज वनडे अर्धशतक जमाने वाले बल्‍लेबाज बने (फोटो- आईसीसी एक्‍स)
    मोहम्‍मद नबी अफगानिस्‍तान के लिए सबसे तेज वनडे अर्धशतक जमाने वाले बल्‍लेबाज बने (फोटो- आईसीसी एक्‍स)

    HighLights

    1. मोहम्‍मद नबी ने श्रीलंका के खिलाफ 24 गेंदों में अर्धशतक जमाया
    2. मोहम्‍मद नबी अफगानिस्‍तान के लिए वनडे में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले बैटर बने
    3. मोहम्‍मद नबी ने अपने साथी मुजीब उर रहमान का रिकॉर्ड तोड़ा

    नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। अफगानिस्‍तान और श्रीलंका के बीच मंगलवार को एशिया कप 2023 का आखिरी लीग मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर समाप्‍त हुआ। अफगानिस्‍तान को श्रीलंका के हाथों सांस थाम देने वाले मुकाबले में 2 रन की शिकस्‍त सहनी पड़ी। इसी के साथ अफगानिस्‍तान की टीम सुपर-4 राउंड में क्‍वालीफाई करने से चूक गई।

    अफगानिस्‍तान की टीम भले ही मैच हार गई हो, लेकिन अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्‍मद नबी ने अपनी पारी से दिल जीत लिया।

    दाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने छठे नंबर पर आकर श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मोहम्‍मद नबी अफगानिस्‍तान के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं।

    नबी ने तोड़ा हमवतन का रिकॉर्ड

    श्रीलंका के खिलाफ मोहम्‍मद नबी ने केवल 24 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्‍के की मदद से 50 रन पूरे किए। वैसे, उन्‍होंने 32 गेंदों में छह चौके और पांच छक्‍के की मदद से 65 रन बनाए।

    मोहम्‍मद नबी अफगानिस्‍तान के लिए सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज भी रहे। महीश थीक्षणा ने धनंजय डी सिल्‍वा के हाथों कैच आउट कराकर नबी की पारी का अंत किया।

    नबी से पहले अफगानिस्‍तान के लिए सबसे तेज वनडे अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड मुजीब उर रहमान के नाम दर्ज था। मुजीब उर रहमान ने एशिया कप 2023 में पाकिस्‍तान के खिलाफ 26 गेंदों में पचासा जड़ा था।

    उस मैच में भी अफगानिस्‍तान को 59 रन की शिकस्‍त सहनी पड़ी थी। बहरहाल, अफगानिस्‍तान की टीम मौजूदा एशिया कप में लगातार तीन मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुई।

    यह भी पढ़ें: आखिरी ओवर में धनंजय डी सिल्वा ने पलटी बाजी, श्रीलंका ने 2 रन से मुकाबला जीत सुपर- 4 के लिए किया क्वालीफाई

    शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज है रिकॉर्ड

    मोहम्‍मद नबी ने श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतक जमाकर एक और खास उपलब्धि अपने खाते में जोड़ी। नबी एशिया कप के वनडे प्रारूप में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले दूसरे बल्‍लेबाज बने।

    क्रिकेट की अन्‍य खबरें पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें

    बता दें कि वनडे एशिया कप में सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज है। अफरीदी ने 2014 में बांग्‍लादेश के खिलाफ केवल 18 गेंदों में पचासा जड़ा था। यह रिकॉर्ड एशिया कप में अब भी बरकरार है।

    खबरें और भी