Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs SL: गेंद नहीं आग का गोला फेंक रहे Siraj, छह ओवर में 6 श्रीलंकाई बैटर्स का काम तमाम, रच दिया इतिहास

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Sun, 17 Sep 2023 05:17 PM (IST)

    कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में मोहम्मद सिराज की आग उगलती गेंदों के आगे श्रीलंका का बैटिंग ऑर्डर तहस-नहस हो गया है। एक ओवर में ही चार विके ...और पढ़ें

    IND vs SL: मोहम्मद सिराज कोलंबो में गेंद से जमकर कहर बरपा रहे हैं।
    IND vs SL: मोहम्मद सिराज कोलंबो में गेंद से जमकर कहर बरपा रहे हैं।

    HighLights

    1. सिराज ने एशिया कप 2023 के फाइनल में छह विकेट झटके।
    2. सिराज एशिया कप में छह विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में मोहम्मद सिराज की आग उगलती गेंदों के आगे श्रीलंका का बैटिंग ऑर्डर तहस-नहस हो गया है। एक ओवर में ही चार विकेट झटकने के बाद भी सिराज एशिया कप 2023 के फाइनल में रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। खिताबी मुकाबले में सिराज के खाते में खबर लिखे जाने तक छह विकेट आ चुके हैं और उन्होंने कोलंबो में नया इतिहास लिख डाला है।

    कोलंबो में छा गए मियां

    मोहम्मद सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए एशिया कप 2023 के फाइनल में छह ओवर में छह विकेट अपने नाम कर लिए हैं। सिराज एशिया कप के इतिहास में एक मैच में छह विकेट लेने वाले पहले भारतीय और ओवरऑल दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। सिराज से पहले छह देशों के इस टूर्नामेंट में छह विकेट लेने का कारनामा सिर्फ अजंता मेंडिस की कर सके हैं। मेंडिस ने साल 2008 में भारत के खिलाफ 13 रन देकर छह विकेट झटके थे।

    एक ओवर में झटके चार विकेट

    मोहम्मद सिराज ने मैच के चौथे और अपने दूसरे ओवर में श्रीलंका के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस करके रख दिया। सिराज ने ओवर की पहली गेंद पर पाथुम निसंका को जडेजा के हाथों कैच कराया। इसके ठीक एक गेंद बाद सिराज ने श्रीलंका के टूर्नामेंट में सबसे बेहतरीन बल्लेबाज नजर आए समरविक्रमा को चलता किया।

    अगली बॉल पर भारतीय तेज गेंदबाज की रफ्तार का जादू एकबार फिर देखने को मिला और इस बार उनका शिकार असलंका बने। सिराज ने असलंका को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। ओवर की आखिरी गेंद पर सिराज ने धनंजय डी सिल्वा को भी महज 4 रन के स्कोर पर चलता किया। सिराज ने इस तरह से एक ओवर में चार विकेट अपने नाम किए। सिराज वनडे क्रिकेट में एक ही ओवर में चार विकेट लेने वाले महज तीसरे ही गेंदबाज हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंकहर बनकर टूटे Mohammad Siraj, एक ओवर में झटके 4 विकेट, कोलंबो में Sri Lanka का बैटिंग ऑर्डर हुआ शर्मसार

    श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

    8 के स्कोर पर 4 और 12 के स्कोर पर पांच विकेट गंवाने के साथ ही श्रीलंका के नाम वनडे क्रिकेट में शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। श्रीलंका की टीम एकदिवसीय क्रिकेट में भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर पर चार और पांच विकेट गंवानी वाली टीम बन गई है।