Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मोहाली में चला Shami का जादू, AUS के खिलाफ बना डाला स्पेशल रिकॉर्ड, 16 साल बाद घरेलू जमीन पर किया ये कारनामा

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 07:45 PM (IST)

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। भारत की तरफ से शमी कंगारू टीम पर कहर बनकर टूटे। मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिय ...और पढ़ें

    मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। फोटो- एक्स से साभार
    मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। फोटो- एक्स से साभार

    HighLights

    1. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है।
    2. मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया।
    3. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट लेकर इतिहास रचा।

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Mohammed Shami took 5 wicket haul against Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतारा। 

    शमी ने चटकाए पांच विकेट-

    मैच में भारत की तरफ से शमी कंगारू टीम पर कहर बनकर टूटे। मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट चटकाए। शमी ने 10 ओवर में 5.10 के इकॉनमी रेट से 51 रन और 1 मेडन ओवर के साथ 5 विकेट लिए।

    आखिरी बार जहीर खान ने किया था कमाल- 

    शमी ने 16 साल बाद वनडे में भारत की धरती पर पांच विकेट लेने वाले दूसरे तेज भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।शमी को अक्सर वनडे खेलने का मौका नहीं मिलता है, लेकिन जब भी वह टीम में शामिल होते हैं तो मौके का पूरा फायदा उठाते हैं। इससे पहले घरेलू मैदान पर आखिरी बार तेज गेंदबाज जहीर खान ने पांच विकेट चटकाए थे।

    ये भी पढ़ें:- Ind vs Aus: David Warner ने कंगारू टीम के लिए लगाई "पहली सेंचुरी", रिकी पोंटिंग के क्लब में ली धांसू एंट्री 

    शमी भारत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा इतिहास- 

    उन्होंने 2007 में 42 रन देकर गोवा के मडगांव में श्रीलंका टीम के 5 विकेट चटकाए थे। साथ ही शमी भारत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज हैं। शमी ने भारत को पहली सफलता दिलाकर मार्श को पवेलियन भेजा।

    खबरें और भी

    जीत के लिए 277 रन की जरूरत-

    इसके बाद उन्होंने डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ के बीच की बड़ी साझेदारी को तोड़ते हुए स्मिथ को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा। बता दें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम के सीनियर बल्लेबाजों को आराम दिया गया है। ऐसे में शुभमन गिल और रुतुराज गायकवाड़ ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई है।

    ये भी पढ़ें:- Ind Vs Aus: कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकेंगे पहले ODI मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग