Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs BAN 1st Test: Rishabh Pant ने रचा इतिहास, गुरु MS Dhoni को छोड़ा पीछे

    Updated: Sat, 21 Sep 2024 01:02 PM (GMT+05:30)

    भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्‍लादेश क्रिकेट टीम के बीच चेपॉक में खेले जा रहे पहले टेस्‍ट में ऋषभ पंत ने शतक ठोका। लंबे समय वापस क्रिकेट के इस फॉर्मेट मे ...और पढ़ें

    पंत ने लगाया टेस्‍ट करियर का छठा शतक। इमेज- बीसीसीआई
    पंत ने लगाया टेस्‍ट करियर का छठा शतक। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. ऋषभ पंत ने 128 गेंदों पर 109 रन बनाए
    2. अपनी पारी में ठोके 13 चौके और 4 छक्‍के
    3. भारत ने 287 रन पर पारी घोषित की

     स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्‍लादेश क्रिकेट टीम के बीच चेपॉक में खेले जा रहे पहले टेस्‍ट में ऋषभ पंत ने शतक ठोका। लंबे समय वापस क्रिकेट के इस फॉर्मेट में वापसी करने वाले पंत ने 128 गेंदों पर 109 रन की पारी खेली।

    यह विकेटकीपर बल्‍लेबाज पंत के टेस्‍ट करियर की छठी सेंचुरी है। इसके साथ ही वह टेस्‍ट में संयुक्‍त रूप से सबसे ज्‍यादा शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्‍लेबाज बन गए हैं। उन्‍होंने पूर्व भारतीय कप्‍ताान महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली है।

    पंत ने लगाए हैं 6 शतक

    पंत ने टेस्‍ट की 58 पारियों में 6 शतक लगाए है। दूसरी ओर महेंद्र सिंह धोनी ने 6 टेस्‍ट शतक के लिए 144 पारियों का सहारा लिया था। ऐसे में पंत ने अपने गुरु धोनी को इनिंग के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

    भारत के अन्‍य विकेटकीपर बल्‍लेबाजों के टेस्‍ट शतक की बात करें तो रिद्धिमान साहा ने 54 पारियों में 3 शतक लगाए। इसके अलावा बुद्धि कुंदरन ने 28, फारुख इंजीनियर ने 87 और सैयद किरमानी ने 124 पारियों में 2-2 शतक लगाए थे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: IND vs BAN 1st Test: भारत ने दूसरी पारी 287 रन पर घोषित की, बांग्‍लादेश को 514 रन का टारगेट दिया; पंत-गिल ने ठोका शतक

    टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर

    • 6 - ऋषभ पंत (58 पारी)
    • 6 - एमएस धोनी (144 पारी)
    • 3 - रिद्धिमान साहा (54 पारी)
    • 2 - बुद्धि कुंदरन (28 पारी)
    • 2 - फारुख इंजीनियर (87 पारी)
    • 2 - सैयद किरमानी (124 पारी)

    ये भी पढ़ें: IND vs BAN 1st Test: 634 दिन बाद Rishabh Pant की शतकीय वापसी, चेपॉक में गरजा बल्‍ला; धोनी के बराबर पहुंचे