यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Champions Trophy: Virat Kohli का फिर गरजा बल्ला, Mr. ICC का रिकॉर्ड ध्वस्त; रचे कई कीर्तिमान
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को भारत से हार मिली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम 264 रन पर सिमट गईं। ...और पढ़ें

HighLights
- विराट कोहली ने बनाए 84 रन
- ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया
- 9 मार्च को खेला जाएगा फाइनल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम 264 रन पर सिमट गईं। जवाब में भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ऐसे में विराट कोहली बल्लेबाजी करने आए। कोहली ने एक झोर संभाले रखा और अर्धशतक लगाया। कोहली ने 53 गेंदों पर अपने वनडे करियर का 74वां अर्धशतक लगाया। विराट कोहली शतक से चूक गए। उन्होंने 5 चौकों की मदद से 98 गेंदों पर 84 रन बनाए। एडम जैम्पा ने कोहली को अपने जाल में फंसाया।
मुकाबले में 40 रन बनाते ही विराट कोहली चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने मिस्टर आईसीसी कहे जाने वाले शिखर धवन का पीछे छोड़ दिया है। धवन ने चैपियंस ट्रॉफी के 10 मैच की 10 पारियों में 77.88 की औसत और 101.59 की स्ट्राइक रेट से 701 रन बनाए थे। अब विराट कोहली के चैंपियंस ट्रॉफी में 746 रन हो गए हैं।
विराट कोहली रिकी पोंटिंग के बाद नंबर 3 पर 12,000 वनडे रन पूरे करने वाले इतिहास के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली ICC नॉक-आउट में 1000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन क्रिस गेल ने बनाए हैं। उन्होंने 17 मैच की 17 पारियों में 791 रन बनाए थे। कोहली चैंपियंस ट्रॉफी में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सनथ जयसूर्या को भी पछाड़ दिया है।
चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन
- क्रिस गेल: 791 रन
- विराट कोहली: 746 रन
- सनथ जयसूर्या: 742 रन
- शिखर धवन: 701 रन
- कुमार संगाकारा: 683 रन
- सौरव गांगुली: 665 रन
- जैक कैलिस: 653 रन
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: विराट कोहली की पारी ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का गुरूर, भारतीय टीम 5वीं बार Champions Trophy के फाइनल में
खबरें और भी
ICC वनडे टूर्नामेंट में सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोर
- 24 - विराट कोहली (53 पारी)
- 23 - सचिन तेंदुलकर (58 पारी)
- 18 - रोहित शर्मा (42 पारी)
- 17 - कुमार संगकारा (56 पारी)
- 16 - रिकी पोंटिंग (60 पारी)
वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक रन
- 8720 - सचिन तेंदुलकर (औसत: 42.33)
- 8003* - विराट कोहली (औसत: 64.54)
- 6115 - रोहित शर्मा (औसत: 49.71)
- 5742 - सनथ जयसूर्या (औसत: 29.44)
- 5575 - जैक्स कैलिस (औसत: 44.95)
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: विराट कोहली का शतक अधूरा, लेकिन काम पूरा, जीत के मुहाने पर टीम को पहुंचा आउट हुए किंग