Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    T20 World Cup के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में दो भारतीय दिग्गज शामिल

    Updated: Tue, 03 Feb 2026 05:33 PM (IST)

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से हो रहा है और इसका पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला जाना है। इसी दिन टीम इंडिया भी अपना पहला मैच यूएसए ...और पढ़ें

    टी20 वर्ल्ड कप 2026

    टी20 वर्ल्ड कप 2026

    HighLights

    1. टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी

    2. भारत अपना पहला मैच यूएसए के खिलाफ खेलेगा

    3. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

    स्पोर्ट्स डेस्क नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है और इसका फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाना है। इस बार वर्ल्ड कप में 20 टीमें हिस्सा लेंगी। विश्व कप में भारतीय टीम भी अपना आगाज 7 फरवरी को ही करेगी और उनका सामना यूएसए के खिलाफ होगा। टूर्नामेंट के पहले दिन ही फैंस को क्रिकेट का भरपूर डोज मिलने वाला है क्योंकि तीन मुकाबले खेले जाने हैं।

    भारत और यूएसए का सामना होगा, जबकि पाकिस्तान और नीदरलैंड की टीम कोलंबो में एक-दूसरे के खिलाफ खेलती हुई दिखाई देगी। वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड भी 7 फरवरी को ही अपना पहला मुकाबला खेलेंगी। ऐसे में आपको बताते हैं, उन टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन रन बनाए हैं।

    टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

    1. विराट कोहली

    टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम सबसे ऊपर है। कोहली ने टूर्नामेंट के इतिहास में 35 मैचों की 33 पारियों में 58.72 की औसत और 128.81 की स्ट्राइट रेट के साथ 1292 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली ने 12 अर्धशतक लगाया है।

    2. रोहित शर्मा

    भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम लिस्ट में दूसरे स्थान पर शामिल है। रोहित ने टी20 विश्व कप के इतिहास में 47 मैचों की 44 पारियों में खेलते हुए 34.85 की औसत और 133.04 की स्ट्राइक रेट के साथ 1220 रन बनाए हैं। इस दौरान हिटमैन ने 12 अर्धशतक लगाया है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 92 रन रहा है।

    खबरें और भी

    3. महेला जयवर्धने

    श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने का नाम भी सूची में शामिल है। जयवर्धने ने टी20 वर्ल्ड कप में 31 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 1016 रन बनाए। इस दौरान पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी का औसत 39.07 और स्ट्राइक रेट 134.74 का रहा। उन्होंने एक शतक और 6 अर्धशतक भी ठोके।

    4. जोस बटलर

    इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक 35 मैचों की 34 पारियों में खेलते हुए 1013 रन बनाए हैं। बटलर का औसत इस दौरान 42.20 और स्ट्राइक रेट 147.23 का रहा है। इंग्लिश खिलाड़ी ने इस दौरान एक शतक और 5 अर्धशतक लगाया है।

    5. डेविड वॉर्नर

    ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर का नाम पांचवें नंबर पर आता है। वॉर्नर ने अपने करियर के दौरान टी20 वर्ल्ड कप में 41 मैच खेले हैं, जिसमें 25.89 की औसत और 134.24 की स्ट्राइक रेट के साथ 984 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 8 अर्धशतक लगाए हैं।

    यह भी पढ़ें- आईसीसी बना बीसीसीआई के हाथों की कठपुतली, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने बेतुका बयान दे पार कर दी सारी हदें

    यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्‍ड कप में वॉशिंगटन सुंदर खेलेंगे या नहीं? 4 फरवरी को होगा फैसला! पंत की फिटनेस पर भी मिली बड़ी अपडेट