Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs ZIM: आखिरी टी20 में भारतीय टीम ने रच दिया इतिहास, तोड़ा पाकिस्‍तान का खास रिकॉर्ड

    Updated: Sun, 14 Jul 2024 07:02 PM (IST)

    भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज रविवार को हरारे स्‍पोर्ट्स क्‍लब में खेला जा रहा है। जिम्‍बाब्‍वे के कप्‍तान सिक ...और पढ़ें

    भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए बनाए 167 रन। इमेज- बीसीसीआई
    भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए बनाए 167 रन। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. भारतीय टीम ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए बनाए 167 रन
    2. संजू सैमसन ने ठोका अर्धशतक, बनाए 58 रन
    3. भारतीय टीम पहले ही जीत चुकी है टी20 सीरीज

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज, रविवार को हरारे स्‍पोर्ट्स क्‍लब में खेला जा रहा है। जिम्‍बाब्‍वे के कप्‍तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से यशस्‍वी जायसवाल और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। कप्‍तान रजा ने जिम्‍बाब्‍वे की ओर से पहला ओवर किया। इस ओवर की पहली ही गेंद पर भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया।

    पहली गेंद पर बने 13 रन 

    पहले ओवर की पहली गेंद पर यशस्‍वी जायसवाल ने डीप स्क्वायर लेग पर छक्‍का लगाया। यह हाई फुलटॉस गेंद थी, ऐसे में अंपायर ने इसे नो बॉल करार दिया। फ्री हिट पर भी जायसवाल ने एक और सिक्‍स ठोक दिया। इस तरह मुकाबल की पहली गेंद पर कुल 13 रन बने। इसके साथ ही भारतीय टीम टी20 इंटरनेशनल में पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाली टीम बन गई। उन्‍होंने इस मामले में पाकिस्‍तान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

    पाकिस्‍तान ने बनाए थे 10 रन 

    पाकिस्‍तान ने 2022 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 में पहली गेंद पर 10 रन बनाए थे। इसके बाद 2023 में न्‍यूजीलैंड ने पाकिस्‍तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल की पारी की पहली गेंद पर 9 रन बटोरे थे। 2019 में नेपाल में भूटान के विरुद्ध टी20 मैच में पारी की पहली गेंद पर 9 रन बनाए थे। इसी साथ केन्‍या ने युगांडा से हुए टी20 मैच में पारी की पहली गेंद पर 8 रन बनाए थे।

    ये भी पढ़ें: Shubman Gill को सोशल मीडिया पर क्यों पड़ रही हैं गालियां? हैरान करने वाली है वजह

    पहले ही ओवर में आउट हुए यशस्‍वी

    यशस्‍वी जायसवाल की बात करें तो वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। पिछले मैच में शतक से चूकने वाले यशस्‍वी ने 240.00 की स्‍ट्राइक रेट से 5 गेंदों पर 12 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 2 शानदार छक्‍के भी लगाए। सिकंदर रजा ने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर उनका विकेट चटकाया। जिम्‍बाब्‍वे के कप्‍तान ने भारतीय सलामी बल्‍लेबाज को बोल्‍ड किया।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: पाकिस्‍तान की गीदड़ भभकी, कहा- अगर भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नहीं आई तो...