Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024: इतने रन बनाते ही MS Dhoni कर डालेंगे बड़ा कारनामा, एबी डीविलियर्स और क्रिस गेल भी नहीं कर सके हैं ऐसा कमाल

    Updated: Wed, 13 Mar 2024 10:10 AM (IST)

    42 साल के एमएस धोनी आरसीबी के खिलाफ खेले जाने वाले आईपीएल 2024 के पहले मैच में 43 रन बनाते ही एक बड़ी कीर्तिमान हासिल कर लेंगे। बता दें कि धोनी (MS Dh ...और पढ़ें

    IPL 2024: इतने रन बनाते ही MS Dhoni कर डालेंगे बड़ा कारनामा
    IPL 2024: इतने रन बनाते ही MS Dhoni कर डालेंगे बड़ा कारनामा

    HighLights

    1. RCB के खिलाफ 43 रन बनाते ही MS Dhoni कर डालेंगे बड़ा कारनामा
    2. एमएस धोनी सीएसके के लिए 5000 रन पूरा करने से 43 रन दूर
    3. सीएसके और आरसीबी के बीच खेला जाएगा आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 (IPL 2024) का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है, जहां पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच में खेला जाएगा। चेपॉक में खेले जाने वाले आईपीएल 2024 के पहले मैच से ही रोमांच देखने को मिलेगा। पहले मुकाबले में ही एमएस धोनी (MS Dhoni) के निशाने पर एक बड़ा रिकॉर्ड होगा, जिसके लिए धोनी को थोड़े से रन बनाने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं धोनी के इस रिकॉर्ड की जो वह चेपॉक में बना सकते हैं।

    IPL 2024: चेपॉक में MS Dhoni के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड

    दरअसल, 42 साल के धोनी आरसीबी के खिलाफ खेले जाने वाले आईपीएल 2024 के पहले मैच में 43 रन बनाते ही एक बड़ी कीर्तिमान हासिल कर लेंगे। बता दें कि धोनी (MS Dhoni) अगर 43 रन बना लेते हैं तो वह सीएसके के दूसरे क्रिकेट और ओवरऑल चौथे क्रिकेटर बन जाएंगे जो एक आईपीएल टीम के लिए खेलते हुए 5000 रन पूरा कर लेंगे। धोनी सीएसके के लिए खेलते हुए अब तक आईपीएल में 4957 रन बना चुके हैं। वह 43 रन बना लेते हैं तो वह सुरेश रैना के बाद सीएसके के लिए ये कारनामा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: WPL 2024: Ellyse Perry के तूफान में उड़ी मुंबई की टीम, WPL में 6 विकेट लेकर RCB की स्टार ने रचा इतिहास

    बता दें कि यह कारनामा आजतक एबी डिविलयर्स (AB De Villiers) और क्रिस गेल (Chris Gayle) भी अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए नहीं कर पाए हैं। किसी एक आईपीएल टीम के लिए 5000 से ज्यादा रन विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना और कई बाकी प्लेयर्स ने ही बनाए हैं। विराट कोहली आरसीबी के लिए खेलते हुए अभी तक कुल 7263 रन बना चुके हैं। सुरेश रैना ने सीएसके के लिए 5529 बनाए।

    आईपीएल की एक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर

    1. विराट कोहली- 7263 रन

    2. सुरेश रैना- 5529 रन

    3. रोहित शर्मा- 5314 रन

    4. एमएस धोनी- 4957 रन

    यह भी पढ़ें: AFG vs IRE: Mohammad Nabi के साथ मिलकर इस डेब्यूटेंट ने मचाया कोहराम, पॉल स्टर्लिंग की टीम को बुरी तरह हराकर सीरीज की अपने नाम

    खबरें और भी