यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CSK vs RCB: वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने की दहलीज पर खड़े MS Dhoni, सिर्फ चार बार दोहराना होगा अपना पसंदीदा काम
आईपीएल 2024 का आगाज आज से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ होनी है। एमएस धोनी ने ...और पढ़ें

HighLights
- वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर खड़े एमएस धोनी
- आईपीएल 2024 में बतौर खिलाड़ी खेलेंगे माही
- रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी सीएसके की कमान
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 (IPL 2024) से ठीक पहले एमएस धोनी (MS Dhoni) ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। इस सीजन माही बतौर खिलाड़ी अपने जौहर दिखाते हुए नजर आएंगे। कप्तानी के बोझ से फ्री हो चुके धोनी से फैन्स को लंबे-लंबे सिक्स की एकबार फिर से आस होगी।
इसके साथ ही हर कोई विकेट के पीछे माही की चीते सी फुर्ती देखने को भी बेकरार है। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में धोनी के पास वो मुकाम हासिल करने का मौका होगा, जहां आजतक कोई नहीं पहुंच सका है।
धोनी के नाम दर्ज होगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
एमएस धोनी आईपीएल 2024 में एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम करेंगे। दरअसल, आईपीएल में बतौर विकेटकीपर धोनी ने 138 कैच लपके हैं, जबकि 42 बार बल्लेबाज को स्टंप करते हुए पवेलियन की राह दिखाई है। आईपीएल में सबसे ज्यादा शिकार करने का रिकॉर्ड माही के नाम है। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में अगर धोनी विकेट के पीछे से चार और बैटर्स की पारी का अंत करने में सफल रहते हैं, तो वह टी-20 क्रिकेट में 300 शिकार करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बन जाएंगे।
धोनी ने फटाफट क्रिकेट में अब तक कुल 296 शिकार किए हैं और वह इस लिस्ट में टॉप पर हैं। माही के बाद इस लिस्ट में दिनेश कार्तिक का नाम दर्ज है, जिन्होंने विकेट के पीछे से कुल 276 शिकार किए हैं। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल का नाम दर्ज है।
खबरें और भी
आईपीएल में आखिरी बार दिखेंगे माही?
माना जा रहा है एमएस धोनी आईपीएल 2024 में बतौर खिलाड़ी आखिरी बार नजर आएंगे। पिछले सीजन के अंत में धोनी ने कहा था कि वह अपने फैन्स की वजह से इस लीग में एक और साल खेलना चाहते हैं। धोनी ने सीएसके की कप्तानी भी छोड़ दी है, जिसके बाद हर किसी का यही मानना है कि यह सीजन धोनी का आखिरी सीजन होगा। माही ने अपनी कप्तानी में चेन्नई को पांच बार चैंपियन बनाया है।