Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    NZ vs SA: South Africa बनी World Cup में छक्कों की सबसे ज्यादा बरसात करने वाली टीम, वर्ल्ड चैंपियन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Wed, 01 Nov 2023 07:03 PM (IST)

    पुणे के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 के 32वें मैच में भी साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने जमकर गर्दा उड़ाया। क्विंटन डिकॉक का ...और पढ़ें

    NZ vs SA: साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप के एक सीजन में सर्वाधिक सिक्स लगाने वाली टीम बन गई है।
    NZ vs SA: साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप के एक सीजन में सर्वाधिक सिक्स लगाने वाली टीम बन गई है।

    HighLights

    1. साउथ अफ्रीका बनी वनडे वर्ल्ड कप के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली टीम
    2. साउथ अफ्रीका ने तोड़ा इंग्लैंड का बड़ा रिकॉर्ड
    3. क्विंटन डिकॉक ने खेली शतकीय पारी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पुणे के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 के 32वें मैच में भी साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने जमकर गर्दा उड़ाया। क्विंटन डिकॉक का बल्ला एकबार फिर बोला और उन्होंने इस विश्व कप में अपना चौथा शतक ठोका। वहीं, रेसी वेन डर डुसेन ने भी 133 रन की यादगार पारी खेली।

    रही-सही कसर आखिरी के ओवरों में डेविड मिलर ने महज 29 गेंदों पर फिफ्टी ठोककर पूरी कर दी। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 357 रन टांगे हैं। टेंबा बावुमा की टीम ने विश्व कप के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

    साउथ अफ्रीका के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड

    साउथ अफ्रीका की टीम अब वनडे वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बन गई है। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज विश्व कप 2023 में अभी तक कुल 82 सिक्स जमा चुके हैं। इस मामले में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया है। इंग्लिश टीम ने 2019 में 76 छक्के लगाए थे। वहीं, वेस्टइंडीज ने 2015 में 68 छक्के जड़े थे।

    ऑस्ट्रेलिया की करी बराबरी

    50 ओवर के विश्व कप में सबसे ज्यादा बार 350 प्लस का स्कोर पार करने के मामले में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया की बराबरी कर डाली है। साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप में 9वीं बार 350 के पार का स्कोर खड़ा किया। कंगारू टीम ने भी इतनी ही बार वर्ल्ड कप में 350 से ज्यादा का टारगेट सेट किया है। भारत ने यह कारनामा चार बार किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- NZ vs SA: कम होने का नाम नहीं ले रही New Zealand की मुश्किलें, बीच मैच में चोटिल हुआ स्टार गेंदबाज, दर्द की वजह से छोड़ना पड़ा मैदान

    डिकॉक ने रचा इतिहास

    क्विंटन डिकॉक के नाम अब वर्ल्ड कप 2023 में खेले 7 मैचों में 545 रन दर्ज हो गए हैं। 50 ओवर के विश्व कप में डिकॉक 500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले साउथ अफ्रीका के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। डिकॉक से पहले यह रिकॉर्ड जैक कैलिस के नाम था, जिन्होंने विश्व कप के एक सीजन में साउथ अफ्रीका की ओर से 485 रन साल 2007 में बनाए थे। वहीं, एबी डिविलियर्स ने 2015 में 482 रन कूटे थे। डिकॉक ने दोनों ही दिग्गज खिलाड़ियों को एकसाथ पीछे छोड़ दिया है।