Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PAK vs AUS: Mitchell Marsh ने B'Day के दिन रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 05:05 PM (IST)

    ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) का 20 अक्टूबर को जन्मदिन है। इस खास दिन पर मिचेल मार्श ने अपने आपको एक गिफ्ट दिया। मार्श ...और पढ़ें

    मिचेल मार्श ने अपने बर्थडे पर ज़ड़ा शतक। फोटो- एपी
    मिचेल मार्श ने अपने बर्थडे पर ज़ड़ा शतक। फोटो- एपी

    HighLights

    1. मिचेल मार्श ने अपने जन्मदिन पर जड़ा शतक
    2. मार्श अपने जन्मदिन पर वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाले बने दूसरे बल्लेबाज
    3. 121 रन बनाकर शाहीन अफरीदी का बने शिकार

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2023 का 18वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बाबर आजम के इस फैसले पर डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने पानी फेर दिया। मिचेल मार्श ने अपने बर्थडे के दिन इतिहास रच दिया। शतक जड़कर वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया।

    दरअसल, 20 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) का जन्मदिन है। इस खास दिन पर मिचेल मार्श ने अपने आपको खास गिफ्ट दिया। मार्श ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया। मार्श ऐसे दूसरे खिलाड़ी बने जिन्होंने अपने जन्मदिन पर वर्ल्ड कप में खेलते हुए शतक जड़ा है। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के रॉस टेलर के नाम पर दर्ज था। टेलर ने 2011 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ा था।

    Mitchell Marsh ने जन्मदिन पर रचा इतिहास

    वनडे क्रिकेट में मार्श अपने बर्थडे पर शतक जड़ने वाले छठे खिलाड़ी बने। मार्श ने अपने 32वें जन्मदिन पर पाकिस्तान के खिलाफ 108 गेंद पर 121 रन की पारी खेली। इस दौरान 10 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के जड़े। इस लिस्ट में भारत के दो पूर्व खिलाड़ी भी शामिल हैं। सचिन ने अपने 25वें जन्मदिन पर शतक जड़ने का कमाल किया था। वहीं, विनोद कांबली ने अपने 21वें जन्मदिन पर शतक बनाया था।

    यह भी पढ़ें- IND vs BAN: 'तो क्या हुआ अगर जब वह...' Virat kohli के शतक पर ये क्या बोल गए Mohammad Kaif

    अपने जन्मदिन पर वनडे शतक बनाने वाले खिलाड़ी

    • 140* - टॉम लैथम बनाम एनईडी, हैमिल्टन, 2022 (30वां जन्मदिन)
    • 134 - सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया, शारजाह, 1998 (25वां)
    • 131* - रॉस टेलर बनाम PAK, पल्लेकेले, 2011 (27वां)
    • 130 - सनथ जयसूर्या बनाम BAN, कराची, 2008 (39वाँ)
    • 100* - विनोद कांबली बनाम इंग्लैंड, जयपुर 1993 (21वां)
    • 101* - मिचेल मार्श बनाम PAK, बेंगलुरु, 2023 (32वां)

    जीत के ट्रैक पर लौट आई है ऑस्ट्रेलिया

    पांच बार की वर्ल्ड कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती दो मैच गंवाने के बाद वापसी की है। भारत और साउथ अफ्रीका से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने वापसी की है। अफगानिस्तान को हराने के बाद जीत की लय हासिल कर ली है। चौथे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई ओपनिंग जोड़ी ने दमदार शुरुआत की।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- AUS vs PAK: चिन्नास्वामी में गूंजा David Warner के बल्ले का शोर, Gilchrist का रिकॉर्ड चकनाचूर, पोंटिंग की कर ली बराबरी