Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PAK vs NZ 1st Semifinal: इस वर्ल्ड कप में कमजोर पर आंकड़ों में भारी रहा है पाकिस्तान, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

    By Sameer ThakurEdited By:
    Updated: Tue, 08 Nov 2022 05:05 PM (IST)

    PAK vs NZ 1st Semifinal टी20 वर्ल्ड का कारवां अब अपने नॉक आउट पड़ाव पर पहुंच गया है। सिडनी में खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान का सामन ...और पढ़ें

    PAK vs NZ 1st Semifinal: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान (डिजाइन फोटो)
    PAK vs NZ 1st Semifinal: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान (डिजाइन फोटो)

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2022 अब अपने नॉक आउट दौर में पहुंच चुका है। 9 नंवबर को पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा। यह मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

    दोनों टीम की बात करें तो पाकिस्तान  जहां 6 अंकों और भाग्य के सहारे अंतिम चार में पहुंचा है तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम अपने ग्रुप में 7 अंकों के साथ टॉप पर रही थी और उसने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को आसानी से मात दी थी।

    ऑन पेपर भारी है न्यूजीलैंड का पलड़ा

    बल्लेबाजी की बात करें तो न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी नजर आता है। इस वर्ल्ड कप में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का बल्ला नहीं चला है जबकि न्यूजीलैंड का टॉप ऑर्डर अच्छी लय में है। फिन एलन की बात करें या फिर डेवॉन कॉनवे की, सबके बल्ले से रन निकल रहे हैं। यहां तक की कप्तान केन विलियमसन भी फॉर्म में आ चुके हैं। गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट और टिम साउथी की जोड़ी कमाल कर रही है।

    हेड टू हेड में पाकिस्तान का पलड़ा भारी

    T20I में हेड टू हेड की बात करें तो पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आता है। अब तक दोनों देश, 28 बार टी20 में भिड़ी है जिसमें से 17 बार बाजी पाकिस्तान के हाथ लगी है जबकि केवल 11 बार इंग्लैंड की टीम जीती है। वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की बात करें तो 1992 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को मात दी थी।

    T20 वर्ल्ड कप में भी कमजोर न्यूजीलैंड

    T20 वर्ल्ड कप की बात करें तो यहां भी पाकिस्तान, बीस साबित हुई है। अब तक 6 बार दोनों टीम टी20 वर्ल्ड कप में भिड़ी है, जिसमें से 4 बार पाकिस्तान की टीम जीती है जबकि केवल 2 मुकाबलों में न्यूजीलैंड की टीम जीत पाई है। ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम को यदि आगे जाना है तो जिस तरह की क्रिकेट, वह इस एडिशन में खेल रही है उसी को जारी रखना होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-2nd Semi Final Ind vs Eng: सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा को दी चेतवानी, बोल दी यह कड़वी बात

    PAK vs NZ Live Streaming: 1992 की जीत को रिपीट करने उतेरगा पाकिस्तान, कब और कहां देखें मुकाबला