Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान के अली रजा ने PSL 2026 में गेंदबाजी से मचाया तहलका, हैट्रिक लेकर बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 08:06 PM (IST)

    पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज अली रजा ने पीएसएल 2026 में कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने हैट्रिक लेकर तहलका मचा दिया है। ...और पढ़ें

    अली रजा

    अली रजा

    HighLights

    1. पेशावर जल्मी ने कराची किंग्स को हराया

    2. अली रजा ने पाकिस्तान सुपर लीग में ली हैट्रिक

    3. हैट्रिक लेकर अली रजा ने बनाया रिकॉर्ड

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में पेशावर जल्मी के लिए खेलने वाले युवा तेज गेंदबाज अली रजा ने कमाल कर दिया। उन्होंने पेशावर के लिए खेलते हुए हैट्रिक हासिल की और इसी के साथ इतिहास रच दिया है। उन्होंने बुधवार को कराची किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में ये कारनामा किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

    पेशावर के लिए पीएसएल में हैट्रिक लेने वाले रजा पहले गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले ये कारनामा कोई भी गेंदबाज नहीं कर सका था। बता दें कि 18 वर्षीय खिलाड़ी पाकिस्तान के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में खेलते हुए दिखाई दिए थे। हालांकिस पाकिस्तानी टीम विश्व कप के फाइनल तक नहीं पहुंच सकी थी। ये खिलाड़ी पीएसएल में अपनी गेंदबाजी से चर्चा में आ गया है और रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

    अली रजा ने PSL 2026 में ली हैट्रिक

    अली रजा ने पीएसएल में खेलते हुए पेशावर जल्मी के लिए हैट्रिक हासिल की। उन्होंने कराची की पारी के आखिरी ओवर में ये कारनामा किया। रजा ने 20वें ओवर की चौथी गेंद पर खुशदिल शाह को अपना शिकार बनाया। इसके बाद 5वीं बॉल पर उन्होंने शाहिद अजीज को गोल्डन डक पर पवेलियन भेज दिया। ओवर की अंतिम गेंद पर युवा गेंदबाज वे हसन अली को आउट किया और हैट्रिक अपने नाम कर ली। वे टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में हैट्रिक लेने वाले वाले गेंदबाज भी बन गए हैं।

    पेशावर जल्मी ने जीता मुकाबला

    पेशावर और कराची के बीच खेले गए मुकाबले में पेशावर ने जीत हासिल की। डेविड वॉर्नर की अगुवाई वाली कराची ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बना। उनके लिए जेसन रॉय ने कमाल की बल्लेबाजी की और 51 गेंदों पर 85 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के जड़े। उनके अलावा आजम खान 35 रन बनाकर दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। पेशावर के लिए रजा सबसे कामयाब गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 41 रन देते हुए 4 विकेट अपने नाम किए।

    खबरें और भी

    183 रनों का पीछा करते हुए पेशावर ने लक्ष्य को 18.3 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इसी के साथ उन्होंने 7 विकेट से जीत दर्ज की। पेशावर के लिए कुसल मेंडिस ने नाबाद 80 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई।

    यह भी पढ़ें- BAN vs NZ 2nd ODI: न्‍यूजीलैंड को हराने के बाद भी बांग्‍लादेश पर गिरी गाज, आईसीसी ने ठोका तगड़ा जुर्माना

    यह भी पढ़ें- 'आज भी अफसोस है', 2011 वनडे वर्ल्‍ड कप में रोहित शर्मा को क्‍यों नहीं मिली जगह? तब के चीफ सेलेक्‍टर ने गिनाए कारण