Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs WI: R Ashwin ने अपने नाम किया ये महारिकॉर्ड, 3 विकेट लेते ही कुंबले-भज्जी के खास क्लब में मारी एंट्री

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Thu, 13 Jul 2023 06:30 AM (IST)

    Ravichandran Ashwin Completed 700 Wickets in International Matches IND vs WI 1st Test। भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) ने वेस्टइंड ...और पढ़ें

    R Ashwin ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 700 विकेट- IND vs WI
    R Ashwin ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 700 विकेट- IND vs WI

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Ravichandran Ashwin Completed 700 Wickets in International Matches IND vs WI 1st Test। भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गेंद से कहर बरपाते हुए इतिहास रच दिया। अश्विन इंटरनेशनल क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। पहले दिन के खेल में तीन विकेट लेते ही अश्विन ने एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 700 विकेट हासिल करते हुए महान क्रिकेटर अनिल कुंबले और हरभजन सिंह के खास क्लब में एंट्री कर ली है।

    R Ashwin ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 700 विकेट

    दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमिनिका में खेले जा रहे पहले टेस्ट में अश्विन (R Ashwin) ने पहले तेगनारायण चंद्रपॉल को अपने जाल में फंसाया। इस दौरान चंद्रपॉल 12 रन ही बना सके। उन्हें आउट कर अश्विन ने इतिहास रचा और वह पिता-बेटे की जोड़ी को टेस्ट में आउट करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने।

    इसके बाद अश्विन ने कप्तान क्रेग बेथवेट को आउट किया। अल्जारी जोसेफ को उनका अपना तीसरा शिकार बनाया। इस विकेट के साथ ही उन्होंने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में 700 विकेट पूरे कर लिए। बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजी करते हुए अश्विन 4 हजार रन बना चुके हैं और ऐसा करने वाले वह भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

    इंटरनेशनल क्रिकेट में अगर बात करें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज की तो पहले नंबर पर महान क्रिकेटर अनिल कुंबले का नाम शामिल है, जिन्होंने कुल 956 विकेट लिए हैं। दूसरे नंबर पर हरभजन सिंह के नाम है, जिन्होंने 711 विकेट लिए हैं। तीसरे नंबर पर अब अश्विन का नाम जुड़ गया है, जिन्होंने 701 विकेट ले लिए हैं।

    खबरें और भी

    इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

    1. अनिल कुंबले - 956 विकेट

    2. हरभजन सिंह - 711 विकेट

    3. रविचंद्रन अश्विन- 700 विकेट*

    4. कपिल देव- 687 विकेट