Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs ENG: WTC में Ashwin के नाम हुआ बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय गेंदबाज, Pat cummins के एलीट क्लब में मारी धांसू एंट्री

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Thu, 25 Jan 2024 05:04 PM (IST)

    भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच हैदराबाद में खेला जा रहा है। मैच का पहला दिन पूरी तरह से भारतीय स्पिनर्स के नाम रहा। अश्विन-जडेजा की जोड़ी ने अ ...और पढ़ें

    अश्विन डब्ल्यूटीसी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। फोटो- एक्स
    अश्विन डब्ल्यूटीसी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। फोटो- एक्स

    HighLights

    1. भारत और इंग्लैंड के बीच मैच का पहला दिन स्पिनर्स के नाम रहा
    2. अश्विन जडेजा ने मिलकर कुल 6 विकेट चटकाए
    3. अश्विन डब्ल्यूटीसी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली: R Ashwin complete 150 wickets in WTC: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच हैदराबाद IND vs ENG में खेला जा रहा है। मैच का पहला दिन पूरी तरह से भारतीय स्पिनर्स के नाम रहा। अश्विन-जडेजा की जोड़ी ने अंग्रेजी टीम के पहली पारी में 6 विकेट चटकाए। 

    अश्विन के नाम सबसे ज्यादा विकेट

    रविचंद्रन अश्विन Ashwin वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में गजब कारनामा किया है। अश्विन डब्ल्यूटीसी में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन ने डब्ल्यूटीसी में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए हैं। इस बीच उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने डब्ल्यूटीसी में 140 विकेट लिए हैं। अश्विन से पहले ऑस्ट्रेलिया के दो बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। 

    • पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस Pat Cummins ने 73 पारियों में 22.05 की औसत से कुल 73 विकेट अपने नाम किए हैं। 
    • दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के शानदार स्पिनर नाथन लियोन ने 73 पारियों में 27.97 की औसत से कुल 73 विकेट चटके हैं।
    • तीसरे नंबर पर रविचंद्रन अश्विन ने 58 पारियों में  19.44 की औसत से 150 विकेट अपने नाम किए हैं। 

    ये भी पढ़ें: Ind vs Eng: हैदराबाद में दिखी Virat Kohli की गजब दीवनगी, मैदान पर गूंजे कोहली-कोहली के नारे

    इसके साथ ही दोनों भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज जोड़ी बन गई हैं। अब इसके साथ ही अश्विन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

    अश्विन ने लिए 3 विकेट

    अश्विन टेस्ट करियर में अपने 500 विकेट से अब बस 7 विकेट दूर हैं। उन्होंने आज के मैच में 3 विकेट अपना नाम किए। अश्विन ने सबसे पहले बेन डकेट का शिकार किया और इंग्लैंड को पहला झटका दिया। इसके बाद उन्होंने जौक क्रॉली और मार्क वुड का विकेट अपनी झोली में डाला।  

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Ind vs Eng: Ashwin-Jadeja की फिरकी में उलझे इंग्लिश बल्लेबाज, टेस्ट क्रिकेट में ये कारनामा करने वाली बनी पहली भारतीय जोड़ी