यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
AFG vs PAK: Rahmanullah Gurbaz ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी, ये कारनामा करने वाले बने पहले बैटर
अफगानिस्तान के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज ने गुरुवार को पाकिस्तान के खिलाफ अपने वनडे करियर का 5वां शतक जमाया। गुरबाज ने 122 गेंदों में सात चौके और तीन ...और पढ़ें

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला हंबनतोता में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए अपने वनडे करियर का पांचवां शतक जमाया।
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जिसे उसके ओपनर्स रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जदरान ने बिलकुल सही ठहराया। दोनों ने शतकीय साझेदारी करके विशेष उपलब्धि हासिल की। वहीं रहमानुल्लाह गुरबाज ने अपना शतक जमाते ही बड़ा कारनामा कर दिया। गुरबाज पाकिस्तान के खिलाफ वनडे प्रारूप में शतक जमाने वाले अफगानिस्तान के पहले बल्लेबाज बने।
बाबर आजम को पीछे छोड़ा
अफगानिस्तान के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में 122 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के की मदद से सैकड़ा पूरा किया। रहमानुल्लाह गुरबाज ने अपने वनडे करियर की 23वीं पारी में पांचवां शतक जमाया और बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वनडे फॉर्मेट में सबसे जल्दी पांच वनडे शतक जमाने के मामले में रहमानुल्लाह गुरबाज दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
बता दें कि वनडे प्रारूप में सबसे तेज शतक जमाने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक और पाकिस्तान के इमाम उल हक दोनों संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज हैं। कॉक और इमाम दोनों ने 19-19 पारियों में अपने 5 वनडे शतक पूरे किए थे। रहमानुल्लाह गुरबाज ने बाबर आजम को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 25 पारियों में अपने पांच वनडे शतक पूरे किए थे।
खबरें और भी
गुरबाज का बड़ा कारनामा
21 साल के रहमानुल्लाह गुरबाज वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा शतक जमाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। अफगानिस्तान के लिए वनडे में सबसे ज्यादा शतक जमाने का रिकॉर्ड मोहम्मद शहजाद के नाम दर्ज है। शहजाद ने 6 शतक जमाए है। रहमानुल्लाह गुरबाज और रहमत शाह ने पांच-पांच शतक जमाए हैं।