Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs ENG: बेन स्‍टोक्‍स का विकेट लेते ही Ravindra Jadeja ने किया बड़ा कारनामा, चुनिंदा गेंदबाज कर सके हैं ये कमाल

    Updated: Sat, 17 Feb 2024 02:41 PM (IST)

    रवींद्र जडेजा ने इंग्‍लैंड के कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स को आउट करके भारत में अपना 200वां टेस्‍ट विकेट लिया। रवींद्र जडेजा भारत की धरती पर 200 या ज्‍यादा ट ...और पढ़ें

    रवींद्र जडेजा ने भारत की धरती पर 200 टेस्‍ट विकेट लिए
    रवींद्र जडेजा ने भारत की धरती पर 200 टेस्‍ट विकेट लिए

    HighLights

    1. रवींद्र जडेजा ने राजकोट टेस्‍ट के तीसरे दिन बेन स्‍टोक्‍स को आउट किया
    2. जडेजा भारत की धरती पर 200 टेस्‍ट विकेट लेने वाले पांचवें भारतीय गेंदबाज बने
    3. रवींद्र जडेजा ने राजकोट टेस्‍ट की पहली पारी में शतक जमाया था

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इंग्‍लैंड के कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स को आउट करके एक विशेष उपलब्धि हासिल की। जडेजा ने स्‍टोक्‍स को आउट करते ही भारत में अपना 200वां टेस्‍ट शिकार किया। जडेजा भारत की धरती पर 200 टेस्‍ट विकेट लेने वाले पांचवें भारतीय गेंदबाज बने।

    जडेजा ने राजकोट टेस्‍ट के तीसरे दिन लंच के बाद बेन स्‍टोक्‍स को लांग ऑन पर जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच आउट कराया। जडेजा से पहले अनिल कुंबले (350), रविचंद्रन अश्विन (347), हरभजन सिंह (265) और कपिल देव (219) भारत में 200 या ज्‍यादा टेस्‍ट विकेट ले चुके हैं।

    जडेजा ने स्‍टोक्‍स के बाद टॉम हार्टली को अपना 201वां शिकार बनाया। वैसे, जडेजा के टेस्‍ट करियर पर गौर करें तो यह उनके करियर का 282वां विकेट रहा। जडेजा बल्‍ले से टेस्‍ट में उपयोगी योगदान दे चुके हैं और खुद को एक बेहतर ऑलराउंडर साबित किया। 70 टेस्‍ट में जडेजा ने 3005 रन बनाए।

    यह भी पढ़ें: घरेलू मैदान पर ‘सर’ जडेजा ने मचाया गदर, तूफानी शतक के साथ ही कपिल-अश्विन के खास क्लब में मारी एंट्री

    रवींद्र जडेजा टेस्‍ट क्रिकेट में नंबर-1 ऑलराउंडर हैं। उन्‍होंने राजकोट में भारत की पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया और अपने टेस्‍ट करियर का चौथा शतक जमाया। 35 साल के जडेजा की पारी की मदद से भारत ने पहली पारी में 445 रन बनाए। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने 225 गेंदों में 9 चौके और दो छक्‍के की मदद से 112 रन बनाए।

    खबरें और भी

    रवींद्र जडेजा ने राजकोट टेस्‍ट के दौरान इंग्‍लैंड के खिलाफ 1000 टेस्‍ट रन का आंकड़ा पार किया। जडेजा ने पूर्व कप्‍तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ा और इंग्‍लैंड के खिलाफ 1000 टेस्‍ट रन बनाने वाले 15वें भारतीय खिलाड़ी बने।

    यह भी पढ़ें: रोहित-जडेजा की जोड़ी ने खत्म किया 1579 दिन का सूखा, राजकोट टेस्ट में अंग्रेजों पर चलाया हंटर!