Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs NZ: दुबई में Rohit Sharma ने हासिल की अनोखी उपलब्धि, स्कॉटलैंड के बल्लेबाज को छोड़ा पीछे

    Updated: Sun, 09 Mar 2025 09:45 PM (GMT+05:30)

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में रोहित शर्मा ने एक अनोखी उपलब्धि हासिल की। लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले ओवर में सिक्स लगाकर रोहित ने स्कॉटलैंड के रिच ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा ने दुबई में हासिल की अनोखी उपलब्धि। फोटो- BCCI
    रोहित शर्मा ने दुबई में हासिल की अनोखी उपलब्धि। फोटो- BCCI

    HighLights

    1. रोहित शर्मा ने रिची बेरिंगटन को छोड़ा पीछे
    2. दुबई में वनडे में सबसे ज्यादा बनाए रन
    3. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली 76 रन की पारी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार, 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक अनोखी उपलब्धि हासिल की। न्यूजीलैंड के खिलाफ 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के दौरान 4 रन बनाते ही स्कॉटलैंड के खिलाड़ी को पीछे छोड़ा।

    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने स्कॉटलैंड के रिची बेरिंगटन को पीछे छोड़ते हुए इस वेन्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। 37 साल के रोहित को बेरिंगटन को पीछे छोड़ने के लिए केवल चार की जरूरत थी, जब वह टारगेट चेज करने आए तो उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

    सिक्स लगाकर हासिल की उपलब्धि

    पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर काइल जैमीसन की गेंद पर स्क्वायर लेग पर सिक्स लगाकर यह अनोखी उपलब्धि हासिल की। रोहित शर्मा ने आउट होने से पहले 76 रन की पारी खेली। वह स्टंप्स आउट हुए। इसके अलावा रोहित शर्मा ने एक और उपलब्धि हासिल की।

    दुबई में वनडे मैचों में सर्वाधिक रन

    • रोहित शर्मा- 10 पारी में 497
    • रिची बेरिंगटन-11 पारी में 424 रन
    • जॉर्ज मुन्से- 9 पारी में 395
    • मोहम्मद हफीज-14 पारी में 379
    • बाबर आजम- 7 पारी 358

    ऐसा रहा है रोहित का प्रदर्शन

    रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में अपनी पारी के दौरान कीवी टीम के खिलाफ 1000 रन भी पूरे किए। रोहित को इस खास मुकाम पर पहुंचने के लिए सिर्फ तीन रन की जरूरत थी। ऐसा करने वाले वह सातवें भारतीय बल्लेबाज बन गए। रोहित ने वनडे में कीवी के खिलाफ दो शतक और छह अर्धशतक लगाए हैं।

    खबरें और भी

    न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक रन (भारतीय)

    • सचिन तेंदुलकर- 1750 रन
    • विराट कोहली- 1657 रन
    • वीरेंद्र सहवाग- 1157 रन
    • मोहम्मद अजहरुद्दीन- 1118 रन
    • सौरव गांगुली- 1079 रन
    • राहुल द्रविड़- 1032
    • रोहित शर्मा- 1032

    गिल के साथ की 105 रन की साझेदारी

    मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 251 रन बनाए। डेरिल मिचेल और ब्रेसवेल ने अर्धशतकीय पारी खेली। भारत की तरफ से कुलदीप और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गिल और रोहित के बीच 105 रन की साझेदारी हुई।

    यह भी पढे़ं- IND vs NZ: Rohit Sharma शतक से चूके, फिर भी खत्म किया 11 पारियों का सूखा, धोनी और गांगुली की खास लिस्ट में लिखवाया नाम

    यह भी पढे़ं- IND vs NZ: 'स्टम्प पर क्यों नहीं आता तू...' रोहित शर्मा ने फिर लगाई कुलदीप को फटकार, वजह है पुरानी वाली