Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AUS: एक मैच और इतने रिकॉर्ड, रो-को ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर लगा दी कीर्तिमानों की झड़ी

    Updated: Sat, 25 Oct 2025 06:20 PM (IST)

    रोहित शर्मा ने नाबाद 121 रन की पारी खेली। इस दौरान 125 गेंद का सामना किया और 13 चौके और तीन छक्के उड़ाए। वहीं, विराट कोहली ने 81 गेंद पर नाबाद 74 रन क ...और पढ़ें

    विराट कोहली और रोहित शर्मा ने बनाए कई रिकॉर्ड।

    विराट कोहली और रोहित शर्मा ने बनाए कई रिकॉर्ड।

    HighLights

    1. आखिरी वनडे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया

    2. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बनाए के कई रिकॉर्ड

    3. ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीती वनडे सीरीज

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने सिडनी में खेले गए आखिरी वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर सम्मान की लड़ाई जीती। भारत की इस जीत में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अहम योगदान दिया। दोनों मिलकर नाबाद 168 रन की साझेदारी की।

    रोहित शर्मा ने नाबाद 121 रन की पारी खेली। इस दौरान 125 गेंद का सामना किया और 13 चौके और तीन छक्के उड़ाए। वहीं, विराट कोहली ने 81 गेंद पर नाबाद 74 रन की पारी खेली। इस दौरान सात चौके जड़े। विजयी चौका भी विराट कोहली के बल्ले से निकला। इस जीत के साथ ही विराट और रोहित ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

    यहां देखें मैच में बने रिकॉर्ड-

    रोहित शर्मा ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की वनडे जीत में रन बनाए

    2008 में 66*(87)
    2016 में 99 (108)
    2025 में 121*(125)

    वनडे में सबसे ज्यादा 150+ साझेदारियां

    12 तेंदुलकर और गांगुली
    12 रोहित और कोहली
    7 दिलशान और संगकारा

    वनडे और टी20 में सबसे ज्यादा रन (वनडे और टी20)

    18437 विराट कोहली*
    18436 सचिन तेंदुलकर
    15616 कुमार संगकारा
    15589 रोहित शर्मा*
    14143 महेला जयवर्धने
    14105 रिकी पोंटिंग

    ऑस्ट्रेलिया में किसी मेहमान बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा वनडे शतक

    6 रोहित शर्मा (33 पारी)
    5 विराट कोहली (32)
    5 कुमार संगकारा (49)

    किसी विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज़्यादा वनडे शतक

    10 विराट कोहली बनाम श्रीलंका
    9 विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज
    9 सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया
    9 रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया

    सबसे ज्यादा 100+ साझेदारियों में शामिल (वनडे)

    99 सचिन तेंदुलकर
    82 विराट कोहली *
    72 रिकी पोंटिंग
    68 रोहित शर्मा *
    67 कुमार संगकारा

    वनडे में सबसे ज्यादा 100+ साझेदारियां

    26 तेंदुलकर - गांगुली (176 पारी)
    20 दिलशान - संगकारा (108)
    19 रोहित - कोहली (101) *
    18 रोहित - शिखर (117)

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी:-

    24* - विराट कोहली (भारत)
    24 - सचिन तेंदुलकर (भारत)
    23 - विव रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज)
    19 - रोहित शर्मा (भारत)
    19 - डेसमंड हेन्स (वेस्टइंडीज)

    रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में खेली गई हर द्विपक्षीय वनडे सीरीज में शतक लगाया है।

    2016 - पर्थ में 171*, ब्रिस्बेन में 124
    2019 - सिडनी में 133
    2025 - सिडनी में 100* (अब तक)

    रोहित का ऐतिहासिक शतक

    बता दें कि रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर की 33वीं और कुल 50वां शतक जड़ा। इसके अलावा रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर के बाद ऑस्ट्रेलिया में 2500 वनडे रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। रोहित शर्मा वनडे सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उनके नाम 349 सिक्स दर्ज हैं। वह शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ने से मजह तीन सिक्स दूर हैं।