विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AUS vs IND: 'हिटमैन' के सामने थर-थर कांपे खौफनाक गेंदबाज मिचेल स्‍टार्क, रोहित शर्मा ने कुटाई करके उड़ाए कंगारू गेंदबाज के होश

Published: Mon, 24 Jun 2024 08:57 PM (IST)

टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के 51वें मुकाबले में आज भारतीय टीम का सामना ऑस्‍ट्रेलिया से हो रहा है। मुकाबले में ...और पढ़ें

रोहित शर्मा ने खेली तूफानी पारी। इमेज- सोशल मीडिया
रोहित शर्मा ने खेली तूफानी पारी। इमेज- सोशल मीडिया

HighLights

  1. रोहित शर्मा ने 19 गेंदों में ठोका अर्धशतक
  2. हिटमैन ने मिचले स्‍टार्क की लगाई क्‍लास
  3. एक ही मैच में रोहित ने बनाए कई रिकॉर्ड

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के 51वें मुकाबले में आज भारतीय टीम का सामना ऑस्‍ट्रेलिया से हो रहा है। सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रह इस मैच में कंगारू टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्‍लेबाज करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और दूसरे ही ओवर में विराट कोहली पवेलियन लौट गए। फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली का खाता तक नहीं खुला।

मिचेल मार्श की क्‍लास लगाई 

इसके बाद कंगारू टीम की ओर से मिचेल स्‍टार्क ने तीसरा ओवर किया। इस ओवर में रोहित शर्मा का कहर देखने को मिला। कंगारू गेंदबाज को आड़े हाथों लिया और इस ओवर में 29 रन कूट दिए। इस दौरान भारतीय कप्‍तान ने 4 छक्‍के और 1 चौका लगाया। रो‍हित ने 19 गेंदें पर अर्धशतक लगाया। टी20 इंटरनेशनल में यह रोहित शर्मा का सबसे तेज अर्धशतक है। इसके साथ ही रोहित टी20 विश्‍व कप में तीसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। इससे पहले युवराज सिंह ने 2007 में 12 गेंदों पर और 2021 में केएल राहुल ने 18 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। 

टी20 वर्ल्‍ड कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय

युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड (2007)- 12 गेंद

केएल राहुल बनाम स्‍कॉटलैंड (2021)- 18 गेंद

रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया (2024)- 19 गेंद

युवराज सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया (2007)- 20 गेंद

सूर्यकुमार यादव बनाम जिम्‍बाब्‍वे (2022)- 23 गेंद

विराट को पीछे छोड़ा

रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में 200 से ज्‍यादा छक्‍के लगाने वाले पहले बल्‍लेबाज बन गए हैं। इस प्रारूप में उनके नाम 203 सिक्‍स हैं। इसके अलावा वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज भी बन गए हैं। इस मामले में उन्‍होंने विराट कोहली और बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया है। उन्‍होंने अब तक खेले 157 मैच की 149 पारियों में 4165 रन बनाए हैं। मुकाबले की बात करें तो रोहित शर्मा ने 41 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली। 

ये भी पढ़ें: IND vs AUS:5 गेंद 0 रन, विराट कोहली फिर फेल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काम नहीं आए आंकड़े,T20 World Cup में दूसरी बार हुआ ऐसा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।