विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs SA: दो दमदार शॉट लगाते ही MS Dhoni से खास मामले में आगे निकल जाएंगे Rohit Sharma, Sehwag के महारिकॉर्ड पर भी मंडरा रहा खतरा

Published: Mon, 25 Dec 2023 09:47 PM (IST)

टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में रोहित शर्मा अभी तीसरे नंबर पर ...और पढ़ें

IND vs SA: रोहित शर्मा दो सिक्स लगाते ही धोनी को पीछे छोड़ देंगे।
IND vs SA: रोहित शर्मा दो सिक्स लगाते ही धोनी को पीछे छोड़ देंगे।

HighLights

  1. रोहित शर्मा के पास होगा धोनी से आगे निकलने का सुनहरा मौका
  2. दो सिक्स लगाते ही माही को पीछे छोड़ देंगे हिटमैन
  3. 26 दिसंबर से खेला जाएगा भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शर्मा के लिए साल 2023 बल्ले से यादगार रहा है। हिटमैन का बल्ला देश और विदेश हर जगह जमकर बोला है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। ऐसे में रोहित साल का अंत भी धमाकेदार अंदाज में करना चाहेंगे। भारतीय कप्तान सेंचुरियन में खेले जाने वाले पहले टेस्ट में महज दो शॉट लगाते ही खास मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ देंगे।

माही से आगे निकलेंगे रोहित

दरअसल, टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में रोहित शर्मा अभी तीसरे नंबर पर काबिज हैं। हिटमैन ने अब तक खेली 88 पारियों में कुल 77 सिक्स लगाए हैं। रोहित से आगे इस लिस्ट में एमएस धोनी और सहवाग का नाम दर्ज है।

धोनी ने अपने टेस्ट करियर में खेली 144 पारियों में कुल 78 छक्के जमाए हैं। यानी हिटमैन अगर सेंचुरियन में दो बार गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचने में सफल रहते हैं, तो वह धोनी को पीछे छोड़ देंगे। सहवाग के नाम टेस्ट क्रिकेट में कुल 90 छक्के दर्ज हैं। रोहित को वीरू का महारिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभी 14 सिक्स की जरूरत है। सहवाग भारत की ओर से क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

यह भी पढ़ें- SA के बॉलिंग अटैक से खिलवाड़ करेंगे ये 2 भारतीय बल्लेबाज! टेस्ट सीरीज में लगाएंगे रनों का अंबार; सुनील गावस्कर ने की भविष्यवाणी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दमदार रोहित का रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड दमदार रहा है। टेस्ट क्रिकेट में रोहित बल्ला थामकर मेजबान देश के खिलाफ कुल 16 पारियों में मैदान पर उतरे हैं। इस दौरान हिटमैन के बल्ले से 42.37 की दमदार औसत से 678 रन निकले हैं। रोहित साउथ अफ्रीका में तीन शतक भी लगा चुके हैं। रोहित ने नाम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक भी दर्ज है।

हालांकि, साउथ अफ्रीका की धरती पर हिटमैन का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। रोहित ने इस देश में खेली कुल 8 पारियों में 15.37 की मामूली औसत से सिर्फ 123 रन बनाए हैं। भारतीय कप्तान एक बार भी पचास का आंकड़ा तक पार नहीं कर सके हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।