Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    AUS vs IND: रोहित शर्मा खत्‍म नहीं कर पाए 'वनवास', फिर भी लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी; 1-2 नहीं बनाए इतने कीर्तिमान

    Updated: Mon, 24 Jun 2024 10:08 PM (IST)

    टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के 51वें मुकाबले में आज भारतीय टीम का सामना ऑस्‍ट्रेलिया से हो रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा शतक से चूक गए। ह ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा ने खेली 92 रन की पारी। इमेज- बीसीसीआई
    रोहित शर्मा ने खेली 92 रन की पारी। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. शतक से चूके भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा
    2. रोहित शर्मा ने लगाए 7 चौके और 8 छक्‍के
    3. रोहित नहीं कर पाए सुरेश रैना की बराबरी

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के 51वें मुकाबले में सोमवार को भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा का कहर देखने को मिला। सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रोहित ने ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ विध्वंसक पारी खेली। हिटमैन ने 224.39 की स्‍ट्राइक रेट से 41 गेंदों पर 92 रन बनााए। इस दौरान उन्‍होंने 7 चौके और 8 छक्‍के लगाए। मिचेल स्‍टार्क ने उन्‍हें बोल्‍ड किया। रोहित शर्मा भले ही शतक से चूक गए, लेकिन उन्‍होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

    टी20 इंटरनेशनल में 4165 रन

    रोहित टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज बन गए हैं। उन्‍होंने अब तक खेले 157 मैच की 149 पारियों में 32.03 की औसत और 140.75 की स्‍ट्राइक रेट से 4165 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्‍होंने 31 अर्धशतक और 5 शतक लगाए हैं। रोहित ने विराट कोहली और बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया है।

    टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्‍यादा रन

    रोहित शर्मा: 4165 रन

    बाबर आजम: 4145 रन

    विराट कोहली: 4103 रन

    नहीं कर पाए रैना की बराबरी

    रोहित शर्मा के पास 14 साल का वनवास खत्‍म करने और टी20 विश्‍व कप में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्‍लेबाज बनने का मौका था। हालांकि, वह इससे चूक गए। इससे पहले सुरेश रैना ने 2010 में टी20 वर्ल्‍ड कप में सेंचुरी ठोकी थी। वह टी20 वर्ल्‍ड में शतक जड़ने वाले इकलौते भारतीय बल्‍लेबाज हैं। रोहित अब टी20 वर्ल्‍ड कप में दूसरे सबसे ज्‍यादा व्‍यक्तिगत स्‍कोर बनाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज बन गए हैं।

    ये भी पढ़ें: ZIM vs IND: जिंबाब्‍वे दौरे के लिए IPL की 7 फ्रेंचाइजी के खिलाड़‍ियों को मिली भारतीय टीम में जगह, जानें कौन सी 3 टीमें रहीं 'अनलकी'?  

    टी20 वर्ल्‍ड कप में भारत के लिए हाइएस्‍ट व्यक्तिगत स्कोर

    सुरेश रैना बनाम साउथ अफ्रीका: 101 रन, 2010

    रोहित शर्मा बनाम ऑस्‍ट्रेलिया: 92 रन, 2024

    विराट कोहली बनाम वेस्‍टइंडीज: 89* रन, 2016

    टी20 वर्ल्‍ड कप में कप्तान का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर

    क्रिस गेल बनाम भारत: 98 रन, 2010

    रोहित शर्मा बनाम ऑस्‍ट्रेलिया: 92 रन, 2024

    क्रिस गेल बनाम ऑस्‍ट्रेलिया: 88 रन, 2009

    इंटरनेशनल क्रिकेट में 19000 रन

    रोहित ने 92 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में 19000 रन भी पूरे हो गए हैं। वह सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ के बाद चौथे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज बन गए हैं। मुकाबले में रोहित ने 8 सिक्‍स लगाए। इसके साथ ही उनके टी20 इंटरनेशनल में 200 छक्‍के भी पूरे हो गए हैं। अब तक दुनिया का कोई भी बल्‍लेबाज यह कारनामा नहीं कर पाया है।

    खबरें और भी

    टी20 इंटरनेशल में सबसे ज्‍यादा छक्‍के

    रोहित शर्मा: 203 छक्‍के

    मार्टिन गुप्टि‍ल: 173 छक्‍के

    जोस बटलर: 137 छक्‍के

    ग्‍लेन मैक्‍सवेल: 133 छक्‍के

    निकोलस पूरन: 132 छक्‍के

    युवराज का रिकॉर्ड तोड़ा

    रोहित शर्मा ने युवराज सिंह का एक खास रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। वह टी20 वर्ल्‍ड कप की एक पारी में सबसे ज्‍यादा सिक्‍स लगाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज बन गए हैं। इससे पहले 2007 में डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ युवराज सिंह ने 7 छक्‍के लगाए थे।

    टी20 वर्ल्‍ड कप की एक पारी में सर्वाधिक छक्‍के लगाने वाले भारतीय

    रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया (आज)- 8 छक्‍के

    युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड, 2007- 7 छक्‍के

    रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2010- 6 छक्‍के

    युवराज सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2007- 5 छक्‍के

    सुरेश रैना बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2010- 5 छक्‍के

    हार्दिक पांड्या बनाम इंग्लैंड, 2022- 5 छक्‍के

    ये भी पढ़ें: युवराज सिंह के चेले की हुई टीम इंडिया में एंट्री, जिम्बाब्वे में चमकेगा सितारा, जो काम गुरू ने किया वही काम करेगा ये खिलाड़ी!