रोहित-विराट की जोड़ी ने पलटा भारतीय क्रिकेट का इतिहास, 94 सालों में मात्र तीसरी बार हुआ ये करिश्मा
रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने भारत के लिए खास कारनामा किया है। दोनों ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो अब तक भारतीय क्रिकेट के इतिहास में मात्र तीन ...और पढ़ें

रोहित शर्मा-विराट कोहली (फोटो: BCCI)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है। रोहित और विराट की जोड़ी ने ऐसा कमाल किया है, जो भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अब तक सिर्फ दो बार हुआ है। इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे मैच में दोनों ने ये रिकॉर्ड बनाया। हालांकि, वे दोनों लंबी साझेदारी नहीं कर सके और रोहित जल्दी आउट हो गए।
पहले मैच में ये दोनों बड़ी पारी नहीं खेल सके थे। रोहित दूसरे मैच में भी फ्लॉप हो गए। दूसरी तरफ कोहली ने फॉर्म दिखाया और अर्धशतक लगाया। रोहित और विराट के बीच 60 रनों की साझेदारी हुई और इसी दौरान दोनों की जोड़ी ने एक ऐसा कमाल किया, जो अब तक सिर्फ भारतीय क्रिकेट में दो जोड़ी कर सकी थी। भारत ने 1932 में पहला इंटरनेशनल मैच खेला था और उसके बाद अब तक 94 सालों में मात्र तीसरी बार खास कारनामा हुआ है।
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने रचा इतिहास
रोहित और विराट की जोड़ी ने मैच में 60 रनों की साझेदारी करते हुए इतिहास रच दिया है। इस साझेदारी के साथ उन्होंने भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 8000 रन पूरे कर लिए हैं। दोनों बल्लेबाजों ने भारत के लिए अब तक कुल 8028 रनों की साझेदारी की है। इसी के साथ ये तीसरी ऐसी जोड़ी बन गई है, जिन्होंने 8000 या उससे अधिक रनों की साझेदारी की है। इस लिस्ट में टॉप पर सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी है। उन दोनों के बीच 12,400 रनों की साझेदारी हुई थी।
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रनों की साझेदारी-
- सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली - 12,400
- सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ - 11,037
- रोहित शर्मा और विराट कोहली - 8028
विराट कोहली का अर्धशतक लेकिन रोहित फेल
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली ने अच्छी पारी खेली। उन्होंने अर्धशतक लगाते हुए 66 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके निकले। दूसरी तरफ रोहित लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप हो गए। हिटमैन 47 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने एक चौका और उतना ही छक्का लगाया। रोहित अपनी पारी के दौरान संघर्ष कर रहे थे और उनसे लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे वनडे मैच में बड़ी पारी की उम्मीद होगी।