RR vs CSK: चेन्नई पर कहर बनकर टूटे वैभव सूर्यवंशी, अपना ही रिकॉर्ड किया ध्वस्त
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। राजस्थान ने इसी के साथ मुकाबले को 8 विकेट से अपन ...और पढ़ें
-1774891761967_m.webp)
वैभव सूर्यवंशी
HighLights
वैभव सूर्यवंशी ने अपना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया
वैभव ने 15 गेंदों पर लगाया अर्धशतक
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का तूफान देखने को मिला। उन्होंने इस मुकाबले में 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और अपना ही रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। चेन्नई के खिलाफ मैच में राजस्थान की टीम ने शानदार खेल दिखाया। आरआर के गेंदबाजों के आगे चेन्नई के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। राजस्थान ने मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया लेकिन वैभव ने पूरी महफिल लूट ली।
सूर्यवंशी ने मुकाबले में 17 गेंदों पर 52 रन बनाक आउट हो गए। हालांकि, 128 रनों के छोटे लक्ष्य के जवाब में उनकी तेज शुरूआत ने ही मैच को एकतरफा कर दिया। पावरप्ले में ही राजस्थान ने 74 रन ठोक दिए थे। यहीं से चेन्नई की हार सुनिश्चित हो गई थी। राजस्थान ने मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम किया और जीत के साथ सीजन का आगाज किया।
वैभव सूर्यवंशी ने अपना रिकॉर्ड तोड़ा
वैभव ने आईपीएल 2025 में अपने डेब्यू सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ जयपुर में 17 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया था। उनके द्वारा लगाया गया ये अर्धशतक राजस्थान के लिए आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक था। अब उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। उन्होंने 17 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। आरआर के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम पर दर्ज है, जिन्होंने 2023 में कोलकाता के खिलाफ 13 गेंदों पर फिफ्टी लगाई थी।
राजस्थान के लिए सबसे तेज अर्धशतक
- यशस्वी जायसवाल बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - 13 गेंद
- वैभव सूर्यवंशी बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - 15 गेंद
- वैभव सूर्यवंशी बनाम गुजरात टाइटंस - 17 गेंद
- जोस बटलर बनाम दिल्ली कैपिटल्स - 18 गेंद
राजस्थान रॉयल्स ने जीता मुकाबला
चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से जीत हासिल की। मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके की टीम 127 रनों पर सिमट गई। उनके लिए जेमी ओवरटन ने सबसे अधिक 43 रनों की पारी खेली। इसक लक्ष्य को राजस्थान ने 12.1 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। सूर्यवंशी के अलावा यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 38 रनों की पारी खेली।