यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
SA vs AUS: Heinrich Klassen ने बल्ले से मचाई तबाही, AUS गेंदबाजों की कर दी कुटाई और खास क्लब में मारी एंट्री
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मैच आज खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका टीम ने न ...और पढ़ें

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Heinrich Klassen Hundred SA vs AUS: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मैच आज खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 416 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका टीम की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने तूफानी शतक ठोककर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बता दें कि क्लासन तीसरे वनडे मैच में बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे।
ऐसे में SA vs AUS के चौथे वनडे मैच में उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की उसे देखकर ये माना जा रहा है कि वह पूरी प्लानिंग के साथ मैदान पर उतरे थे और आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कंगारू गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। मैच में हेनरिक क्लासेन ने 83 गेंदों पर 174 रनों की आतिशी पारी खेली और साउथ अफ्रीका के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले खास क्लब में एंट्री भी मार ली।
SA vs AUS: Heinrich Klassen ने जड़ा तूफानी शतक( Heinrich Klassen Hundred)

दरअसल, मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत शानदार रही थी। डि कॉक और हेनरिक्स क्लासेन (Heinrich Klassen) ने टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। इसके बाद रस्सी वैन डेर डूसन ने 62 रन की पारी खेली। वहीं, मैच में हेनरिक क्लासन ने 83 गेंदों का सामना करते हुए 174 रन बनाए, जिसमें कुल 13 चौके और 13 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 209 प्लस का रहा।
इस दौरान हेनरिक ने साउथ अफ्रीका के लिए वनडे में तेज शतक जड़ने वाले क्लब में एंट्री मारी। वनडे में साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे तेज शतक के मामले में एबी डिविलियर्स (AB De Villiers) का नाम है, जिन्होंने 31 गेंदों में ये कारनामा किया था। इस लिस्ट में क्लासन चौथे और पांचवें नंबर पर है। वहीं, एबी डिविलियर्स का नाम लिस्ट में 7 बार दर्ज हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें:
दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे तेज वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज
31 गेंदें - 2015 में एबी डिविलियर्स
44 गेंदें - 2006 में मार्क बाउचर
52 गेंदें - 2015 में एबी डिविलियर्स
54 गेंदें - 2023 में हेनरिक क्लासेन
57 गेंदें - 2023 में हेनरिक क्लासेन
57 गेंदें - 2015 में एबी डिविलियर्स
57 गेंदें - 2015 में एबी डिविलियर्स
58 गेंदें - 2010 में एबी डिविलियर्स
66 गेंदें - 2014 में एबी डिविलियर्स
68 गेंदें - 2017 में एबी डिविलियर्स