Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Australia के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हुआ PAK का प्रमुख खिलाड़ी, 30 साल के घातक गेंदबाज को मिली जगह

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Mon, 11 Dec 2023 05:00 PM (IST)

    पाकिस्तान की टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच पर्थ में 14 दिसंबर से तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। इससे पहले टीम ...और पढ़ें

    अबरार अहमद बाहर हो गए और 30 साल के स्पिनर को टीम में जगह मिली है। फोटो- एक्स से साभार
    अबरार अहमद बाहर हो गए और 30 साल के स्पिनर को टीम में जगह मिली है। फोटो- एक्स से साभार

    HighLights

    1. पाकिस्तान की टीम आस्ट्रेलिया के दौरे पर है
    2. अबरार अहमद चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं
    3. 30 साल के स्पिनर को टीम में जगह मिली है

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Sajid Khan replaced spinner Abrar Ahmed in Ist test against Australia: पाकिस्तान की टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच पर्थ में 14 दिसंबर से तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा।

    पाकिस्तान के लिए बुरी खबर-

    इस बीच पाकिस्तान की टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम के स्पिनर अबरार अहमद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट से पैर की चोट के कारण बाहर हो गया है। इस बात की जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को दी।

    वॉर्म मैच के दौरान की दर्द की शिकायत-

    ऐसे में अब सेलेक्टर्स ने रविवार को साजिद खान को टीम में वापस बुलाया है। बता दें कि वॉर्म मैच के तीसरे दिन आठ ओवर डालने के बाद अपने पैर में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें एमआरआई के लिए भेजा गया था।

    ये भी पढ़ें:- Australia के खिलाफ सीरीज से पहले PAK के लिए आई बुरी खबर, प्रमुख खिलाड़ी हो सकता है टीम से बाहर

    पीसीबी ने जारी की प्रेस रिलीज-

    पीसीबी ने एक प्रेस रिलीज के माध्यम से ही इसकी जानकारी दी थी। पीसीबी ने कहा कि अबरार इलाज के लिए टीम के साथ रहेंगे। पीसीबी ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि वॉर्म अप मैच के दौरान अबरार अहमद के घुटने के आसपास की टांग में चोट लगी है।

    खबरें और भी

    पहले टेस्ट से हुए बाहर-

    एमआरआई रिपोर्ट आने के बाद उन्हें डॉक्टरों ने आराम और रिहैब की सलाह दी है। ऐसे में वह पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। 26 दिसंबर को मेलबर्न में होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले एक बार फिर अबरार का चेकअप किया जाएगा। अगर वे ठीक हो जाते है तो उनकी टीम में वापसी हो सकती है। सिडनी में 3 जनवरी से होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले भी ऐसा ही किया जाएगा।

    साजिद को मिली टीम में जगह-

    वहीं, अबरार की जगह टीम में आने वाले 30 साल के साजिद ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही टेस्ट मैच खेला था। उन्होंने टीम के लिए कुल सात टेस्ट मैच खेले हैं। अब वह जल्द ही पाकिस्तान से पर्थ के लिए उड़ान भरेंगे।

    ये भी पढ़ें:- "उसे आउट करना..." Pak के खिलाफ सीरीज से पहले कंगारू टीम ने विरोधी टीम के इस खिलाड़ी की शान में पढ़े कसीदे