यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sanju Samson ने लगातार दो शतक के बाद दिया अंडा, बनाया बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड
Sanju Samson भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब ...और पढ़ें

HighLights
- पहले टी20 में संजू ने लगाया था शतक
- संजू ने 50 गेंदों पर ठोके थे 107 रन
- दूसरे टी20 में नहीं खुला संजू का खाता
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 इंटरनेशनल में लगातार 2 शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनने के बाद अब संजू सैमसन ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। सेंट जॉर्ज पार्क में पहले बल्लेबाजी करते उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। पिछले मैच के हीरो संजू सैमसन दूसरे टी20 में खाता तक नहीं खोल सके।
पहले ही ओवर में आउट हुए संजू
पहले ओवर की तीसरी गेंद पर मार्को यानसेन ने संजू को बोल्ड किया। संजू ने जगह बनाकर शॉट लगाने का प्रयास किया। उन्होंने सारे स्टंप छोड़ दिए थे। इस बीच यानसेन की गेंद ने स्टंप उखड़ दिया। संजू ने 3 गेंदों का सामना किया और कोई रन नहीं बनाया। इसके साथ ही सैमसन एक साल में 4 T20I डक स्कोर करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
इस साल 4 बार नहीं खुला संजू का खाता
- संजू सैमसन ने इस साल की शुरुआत में पहला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था।
- 17 जनवरी को खेले गए इस मैच में संजू का खाता नहीं खुला था।
- इसी साल जुलाई में भारतीय टीम ने श्रीलंका का दौरा किया था।
- पल्लेकेले में खेले गए सीरीज के दूसरे और तीसरे टी20 में संजू कोई रन नहीं बना पाए थे।
- अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ वह डक का शिकार हुए।
ये भी पढ़ें: IND vs SA: दूसरे टी20 में इतिहास रचेंगे अर्शदीप सिंह! पंजाबी पुत्तर के निशाने पर कई बड़े रिकॉर्ड
भारत के लिए एक साल में सर्वाधिक T20I डक
- 4 - संजू सैमसन (2024)*
- 3 - यूसुफ पठान (2009)
- 3 - रोहित शर्मा (2018)
- 3 - रोहित शर्मा (2022)
- 3 - विराट कोहली (2024)
T20I में भारतीय विकटकीपर के सर्वाधिक डक
- 4 - संजू सैमसन (16 पारी)*
- 4 - ऋषभ पंत (54 पारी)
- 1 - एमएस धोनी (85 पारी)
- 1- ईशान किशन (16 पारी)
- 1- केएल राहुल (8 पारी)
- 1 - जितेश शर्मा (7 पारी)
डरबन में लगाया था शतक
डरबन में खेले गए पहले टी20 में संजू सैमसन ने तूफानी बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 214.00 की स्ट्राइक रेट से 50 गेंदों पर 107 रन बनाए थे। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 10 छक्के लगाए थे। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ भी टी20 में संजू ने 111 रन की पारी खेली थी। इसके साथ ही संजू टी20 इंटरनेशनल में लगातार 2 शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे।