Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sanju Samson के तूफान में उड़ा दक्षिण अफ्रीका, भारतीय ओपनर ने डरबन में लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

    Updated: Fri, 08 Nov 2024 10:51 PM (IST)

    भारत और साउथ अफ्रीक के बीच पहले टी20 में भारत के सलामी बल्‍लेबाज संजू सैमसन ने तूफानी शतक लगाया। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर ...और पढ़ें

    संजू सैमसन ने ठोका तूफानी शतक। इमेज- बीसीसीआई
    संजू सैमसन ने ठोका तूफानी शतक। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. संजू सैमसन ने लगातार 2 शतक लगाए
    2. संजू ने 107 रन की शानदार पारी खेली
    3. भारत ने बनाए 202 रन

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। डरबन में शुक्रवार को संजू सैमसन का तूफान देखने को मिला। भारत और साउथ अफ्रीक के बीच पहले टी20 में भारत के सलामी बल्‍लेबाज संजू सैमसन ने तूफानी शतक लगाया।

    टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से संजू सैमसन ने आते ही प्रहार करना शुरू किया। संजू ने पहले तो 27 गेंदों में अपना अर्धशतक लगाया। विकेटकीपर बल्‍लेबाज यहीं नहीं रुके और उन्‍होंने जल्‍द ही अपना शतक भी पूरा कर लिया। इससे लिए उन्‍होंने 47 गेंदों का सहारा लिया।

    संजू ने बनाए 107 रन

    संजू ने 214.00 की स्‍ट्राइक रेट से 50 गेंदों पर 107 रन की आतिशी पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 7 चौके और 10 छक्‍के ठोके। पीटर की गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स ने संजू सैमसन का कैच लपका। इसके साथ ही संजू ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं।

    बांग्‍लादेश के खिलाफ लगाया था शतक

    संजू ने बांग्‍लादेश के खिलाफ आखिरी टी20 में भी शतक लगाया था। हैदराबाद में खेले गए तीसरे टी20 में संजू ने 47 गेंदों पर 111 रन की पारी खेली थी। इसके साथ ही संजू लगातार 2 टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्‍लेबाज बन गए हैं। इससे पहले गुस्ताव मैकेन, रिले रोसौव, फिल साल्ट ने यह कारनामा किया था।

    T20I में लगातार 2 शतक

    • गुस्ताव मैकेन
    • रिले रोसौव
    • फिल साल्ट
    • संजू सैमसन

    47 गेंदों पर लगाया शतक

    संजू सैमसन ने 47 गेंदों पर शतक लगाया। इसके साथ ही वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज भी बन गए हैं। संजू एक टी20 इंटरनेशनल में संयुक्‍त रूप से सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले रोहित शर्मा ने 2017 में इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ दस छक्के लगाए थे।

    खबरें और भी

    इमेज- बीसीसीआई

    मुकाबले का हाल

    • मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 202 रन बनाए।
    • संजू के अलावा कोई भी बल्‍लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाया।
    • तिलक वर्मा ने 18 गेंदों पर 33 रन बनाए। कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने 17 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली।
    • उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 7 रन, हार्दिक पांड्या ने 2 रन, रिकूं सिंह ने 11 रन, अक्षर पटेल ने 5 रन और रवि बिश्‍नोई ने 1 रन बनाया।
    • अर्शदीप सिंह 5 रन बनाकर नाबाद रहे। साउथ अफ्रीका की ओर से जेराल्ड कोएत्जी को 3 सफलताएं मिलीं।

    ये भी पढ़ें: IND vs SA: धोनी-पंत भी जो ना कर सके Sanju Samson ने किया वह कारनामा, एक झटके में तबाह किया बड़ा रिकॉर्ड