यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs SA: Sanju Samson लगातार दूसरे मैच में 'डक' पर हुए आउट, T20I करियर में लगा काला धब्बा; ऋषभ पंत को मिली राहत
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे टी20 में भी संजू सैमसन का बल्ला नहीं चला। पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर मार्को यानसेन ने उन्हें अपना शिकार बन ...और पढ़ें

HighLights
- संजू सैमसन का नहीं खुला खाता
- दूसरे टी20 में भी डक पर आउट हुए थे संजू
- इससे पहले उन्होंने लगाए थे 2 शतक
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में भी संजू सैमसन का बल्ला नहीं चला। पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर मार्को यानसेन ने उन्हें बोल्ड किया। संजू ने 2 गेंदों का सामना किया और वह खाता तक नहीं खोल पाए। सीरीज के दूसरे टी20 में भी संजू डक पर पवेलियन लौटे थे।
इसके साथ ही संजू ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। संजू सैमसन टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने ऋषभ पंत को पीछे छोड़ दिया है। संजू टी20 इंटरनेशनल की 17 पारियों में अब तक 5 बार खाता तक नहीं खोल पाएं हैं।
वहीं ऋषभ पंत ने 54 पारियों में 4 बार कोई स्कोर नहीं किया है। इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी, ईशान किशन, केएल राहुल और जितेश शर्मा भी हैं। चारों ही विकेटकीपर बल्लेबाज टी20 इंटरनेशनल में एक बार डक का शिकार हुए हैं।
T20I में डक पर आउट होने वाले भारतीय विकेटकीपर
- 5 - संजू सैमसन (17 पारी)
- 4 - ऋषभ पंत (54 पारी)
- 1 - एमएस धोनी (85 पारी)
- 1- ईशान किशन (16 पारी)
- 1- केएल राहुल (8 पारी)
- 1 - जितेश शर्मा (7 पारी)
T20Is में डक पर आउट होने वाले भारतीय
- 12 - रोहित शर्मा (151 पारी)
- 7 - विराट कोहली (117 पारी)
- 6 - संजू सैमसन (32 पारी)
- 5- केएल राहुल (68 पारी)
दूसरे टी20 में भी नहीं खुला था खाता
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 सेंट जॉर्ज पार्क, गकेबरहा में खेला गया था। इस मैच में भी संजू सैमसन का खाता तक नहीं खुला था। उन्होंने 3 गेंदों का सामना किया था। पिछले टी20 में भी मार्को यानसेन ने उन्हें बोल्ड किया था। हालांकि, इससे पहले संजू सैमसन ने लगतार 2 टी20 इंटरनेशनल में शतक ठोका था।
खबरें और भी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में संजू सैमसन ने 50 गेंदों पर 107 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 10 छक्के लगाए थे। बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 में भी संजू ने सेंचुरी जड़ी थी। हैदराबाद में खेले गए इस टी20 में संजू ने 47 गेंदों पर 111 रन ठोक दिए थे।
A look at #TeamIndia's Playing XI for the 3rd T20I 👌👌
Ramandeep Singh makes his international Debut 🙌
Live - https://t.co/JBwOUCgZx8#SAvIND pic.twitter.com/glbe0vpR9P
— BCCI (@BCCI) November 13, 2024