Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND W vs AUS W: Smriti Mandhana ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक साथ हासिल की दो खास उपलब्धि

    Updated: Sun, 12 Oct 2025 04:49 PM (IST)

    स्मृति मंधाना ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला वर्ल्ड कप मैच में एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह एक कैलेंडर वर्ष में 1000 वनडे रन बना ...और पढ़ें

    स्मृति मंधाना ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड। फोटो-  ICC

    स्मृति मंधाना ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड। फोटो- ICC

    HighLights

    1. मंधाना ने एक साथ हासिल की बड़ी उपलब्धि

    2. एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    3. मंधाना ने वनडे क्रिकेट में पूरे किए 5000 रन

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। स्मृति मंधाना ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला वर्ल्ड कप मैच में एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह एक कैलेंडर वर्ष में 1000 वनडे रन बनाने वाली इतिहास की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं। साथ ही वह महिला वनडे में सबसे तेज पांच हजार रन पूरे करने वाली पहली खिलाड़ी बनीं।

    मंधाना को 1000 रन पूरा करने के लिए 18 रन की जरूरत थी। ऐसे में भारतीय उप-कप्तान ने सोफी मोलिनक्स की गेंद पर छक्का लगाकर यहा खास उपलब्धि हासिल कर ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में मंधाना ने एक कैलेंडर वर्ष में किसी महिला बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

    बनीं पहली महिला खिलाड़ी

    29 वर्षीय मंधाना ने पारी के आठवें ओवर में अयाबोंगा खाका की गेंद पर छक्का लगाकर बेलिंडा क्लार्क के 970 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जो उन्होंने 1997 में बनाए थे। वहीं, 62 रन बनाते ही एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

    स्मृति मंधाना महिला वनडे क्रिकेट में 5000 रन बनाने वाली पांचवीं और दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। मंधाना पारी (112) और गेंदें (5568) के हिसाब से यह उपलब्धि हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की और सबसे तेज पांच हजार रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं। उन्होंने क्रमशः स्टेफनी टेलर (129 पारी) और सूजी बेट्स (6182 गेंद) को पीछे छोड़ दिया है।

    खबरें और भी

    वर्ल्ड कप के तीन मैच में खराब प्रदर्शन

    मंधाना मिताली राज के बाद वनडे क्रिकेट में पांच हजार रन बनाने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बनीं। इस रिकॉर्ड के बावजूद मंधाना का विश्व कप में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 8, पाकिस्तान के खिलाफ 23 और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 23 रन बनाए हैं।

    हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंधाना का बल्ला चला और उन्होंने 46 गेंद पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। यह इस टूर्नामेंट में मंधाना का पहला अर्धशतक है। महत्वपूर्ण मैच में यह अर्धशतक भारत के लिए फायदेमंद हो सकती हैं।

    यह भी पढे़ं- IND W vs AUS W: गत चैंपियन ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय के टॉप ऑर्डर को दिखाना होगा दम, मंधाना-हरमनप्रीत पर रहेंगी नजरें