यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
स्टीव स्मिथ ने लॉर्ड्स के मैदान पर बल्ले से किया तांडव, WTC Final में ये कारनामा करने वाले बन गए पहले बल्लेबाज
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल लंदन के लॉर्डस मैदान पर खेला जा रहा है। निर्णायक मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना साउथ अफ्रीका से हो रहा है। साउथ ...और पढ़ें

HighLights
- स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को संभाला
- स्मिथ ने 76 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया
- टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल की आज से शुरुआत हुई। लंदन के लॉर्डस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया का सामना साउथ अफ्रीका से हो रहा है। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। लंच तक कंगारू टीम ने 4 विकेट गंवा दिए थे। इस बीच अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने पारी को संभाला। वह धीरे-धीरे अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे। मुकाबले में 45 रन बनाते ही उन्होंने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इतना ही नहीं उन्होंने भारतीय बल्लेबाज को भी पीछे छोड़ दिया है।
पहले बल्लेबाज बने स्मिथ
दरअसल ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 45 रन बनाते ही स्टीव स्मिथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में 200 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इतना ही नहीं वह डब्ल्यूटीसी फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर भी बन गए हैं। उन्होंने भारतीय दिग्गज अजिंक्य रहाणे को भी पीछे छोड़ दिया है। रहाणे ने डब्ल्यूटीसी फाइनल में 199 रन बनाए थे।
ऑस्ट्रेलिया टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेल रही है। 2023 में खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन से हराया था। इस निर्णायक मैच की पहली पारी में स्मिथ ने शानदार शतक लगाया था। उन्होंने 268 गेंदों का सामना किया था और 121 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 19 चौके निकले थे। शार्दुल ठाकुर ने उन्हें बोल्ड किया था। दूसरी पारी में स्मिथ ने 47 गेंदों पर 34 रन की पारी खेली थी। ऐसे में वह डब्ल्यूटीसी फाइनल में 155 रन बना चुके थे।
WTC Final में सबसे ज्यादा रन
- स्टीव स्मिथ: 200*
- अजिंक्य रहाणे: 199
- ट्रेविस हेड: 192
- रोहित शर्मा: 122
- विराट कोहली: 120
स्टीव स्मिथ ने 76 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही उनके नाम एक और खास उपलब्धि जुड़ गई। वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट फिफ्टी लगाने वाले बैटर बन गए हैं। एलन बॉर्डर, विव रिचर्ड ने इंग्लैंड में 17-17 टेस्ट फिफ्टी लगाई थीं। वहीं स्मिथ की अब इंग्लैंड में 18 फिफ्टी पूरी हो गई हैं।
खबरें और भी
लॉर्ड्स में मेहमान बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन
- 578 रन: स्टीव स्मिथ
- 575 रन: वॉरेन बार्डस्ले
- 571 रन: सर गारफील्ड सोबर्स
- 551 रन: सर डॉन ब्रैडमैन
- 512 रन: शिवनारा रनयण चंद्रपॉल
- 508 रन: दिलीप वेंगसरकर
- 503 रन: एलन बॉर्डर
ये भी पढ़ें: IND vs ENG Test: इंग्लिश क्रिकेट को भी खलेगी विराट कोहली की कमी, सीरीज से पहले बयां की दिल की बात