विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: Steven Smith ने MCG में ठोका दमदार शतक, जो रूट ही नहीं, बल्कि कोहली-सचिन का भी ध्वस्त हुआ महारिकॉर्ड

Updated: Fri, 27 Dec 2024 06:50 AM (IST)

Steven Smith Century बॉक्सिंग-डे टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने रिकॉर्डतोड़ शतक जड़ दिया। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ...और पढ़ें

Steven Smith ने Joe Root को पछाड़कर मेलबर्न टेस्ट में हासिल किया बड़ा मुकाम
Steven Smith ने Joe Root को पछाड़कर मेलबर्न टेस्ट में हासिल किया बड़ा मुकाम

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Steven Smith 34th Hundred: बॉक्सिंग-डे टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने रिकॉर्डतोड़ शतक जड़ दिया। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में स्मिथ ने धांसू शतक ठोककर भारतीय बॉलर्स की हालत टाइट कर दी। 167 गेंदों का सामना करते हुए स्टीव स्मिथ ने शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का 34वां शतक रहा, जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने पारी में 8 चौके और 2 छक्के भी लगाए।

इस दौरान उन्होंने शतक ठोककर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले पहले बैटर बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान जो रूट को पछाड़ दिया।

Steven Smith ने Joe Root को पछाड़कर मेलबर्न टेस्ट में हासिल किया बड़ा मुकाम

दरअसल, भारत के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट के दूसरे दिन स्टीव स्मिथ (Steven Smith Record Breaking Century) ने 68 रन की अपनी पारी को आगे बढ़ाया। खेल के शुरुआत से ही स्टीव शानदार बैटिंग करते हुए नजर आए। उन्होंने कप्तान पैट कमिंस के साथ मिलकर दिन के शुरुआत से ही भारतीय बॉलर्स को परेशान किया। इस दौरान उन्होंने 163 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इस शतक के साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान जो रूट का भारत के खिलाफ सबसे अधिक टेस्ट शतक बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

स्मिथ ने भारत (Steven Smith Record Vs India) के खिलाफ अपना 11वां टेस्ट शतक पूरा किया, जिसके साथ ही उन्होंने भारत के खिलाफ सबसे अधिक टेस्ट शतक बनाने वाले पहले बैटर बन गए। स्मिथ ने अब तक भारत के खिलाफ 23 टेस्ट मैचों में 11 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, रूट, जो ICC टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं, ने भारत के खिलाफ 30 टेस्ट मैचों में 10 शतक और 11 अर्धशतक बनाए हैं।

भारत के खिलाफ सबसे अधिक टेस्ट शतक जड़ने वाले बैटर्स की लिस्ट

  • 11 शतक - स्टीव स्मिथ (43 इनिंग्स में)
  • 10 शतक - जो रूट (55 इनिंग्स में)
  • 8 शतक - गैरी सोबर्स (30 इनिंग्स में)
  • 8 शतक - विव रिचर्ड्स (41 इनिंग्स में)
  • 8 शतक - रिकी पोंटिंग (51 इनिंग्स में)

यह भी पढ़ें: IND Vs AUS: सुरक्षा घेरा तोड़ मैदान में घुसा फैन, पहले रोहित को डराया, फिर कोहली के कंधे पर हाथ रखकर झूमा- VIDEO

Steven Smith ने ब्रायन-गावस्कर जैसे दिग्गजों की बराबरी की

स्टीव स्मिथ ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में लगातार दूसरे मैच में शतक लगाया। इस दौरान उन्होंने ब्रायन लारा और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों के साथ संयुक्त रूप से ऑल-टाइम शतक सूची में बराबरी कर ली। अब तक केवल 6 खिलाड़ी हैं जिनके नाम स्मिथ से ज्यादा टेस्ट शतक हैं।

Steven Smith ने कोहली-सचिन को भी पछाड़ा

स्टीव स्मिथ ने विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। अब उनके नाम इस ट्रॉफी में 10 शतक हैं, जबकि कोहली और तेंदुलकर के नाम 9-9 शतक हैं।