Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs SA: Tilak Varma ने बल्ले से ला दिया भूचाल, सेंचुरियन में तूफानी शतक ठोककर कई रिकॉर्ड्स किए धराशायी

    Updated: Thu, 14 Nov 2024 09:19 AM (IST)

    यशस्वी जायसवाल के बाद तिलक वर्मा (Tilak Varma Records) भारत के लिए T20I में शतक बनाने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ स ...और पढ़ें

    Tilak Varma ने T20I में शतक ठोककर तोड़े कई रिकॉर्ड्स
    Tilak Varma ने T20I में शतक ठोककर तोड़े कई रिकॉर्ड्स

    HighLights

    1. IND vs SA 3rd T20I: तिलक वर्मा ने 107 रन की नाबाद पारी खेली
    2. Tilak Varma ने शतक ठोककर कई बड़े रिकॉर्ड्स किए धराशायी
    3. Ind vs Sa 3rd T20I: तिलक वर्मा बने प्लेयर ऑफ द मैच

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Tilak Varma Records: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन से सुपरस्पोर्ट पार्क में खले गए मैच में टीम इंडिया को 11 रन से जीत मिली। इस मैच में मिली जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। तीसरे टी20I मैच में भारत की तरफ से नंबर 3 पर बैटिंग करने उतरे तिलक वर्मा रियल हीरो बने।

    तिलक वर्मा के बल्ले से सेंचुरियन के मैदान पर शतक निकला। उन्होंने 56 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 107 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर 107 रन की साझेदारी निभाई।

    Tilak Varma ने T20I में शतक ठोककर तोड़े कई रिकॉर्ड्स

    • यशस्वी जायसवाल के बाद तिलक वर्मा (Tilak Varma Records List) भारत के लिए T20I में शतक बनाने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। 3 अक्टूबर, 2023 को हांग्जो में नेपाल के खिलाफ 49 गेंदों में 100 रन जड़ते वक्त जायसवाल 21 साल और 279 दिन के थे, जबकि तिलक ने अपना पहला टी20I शतक 22 साल और 5 दिन की उम्र में ठोका। सेंचुरियन में 107 रन की नाबाद पारी खेलकर उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैच में किसी भारतीय बैटर द्वारा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर की बराबरी की।
    • मौजूदा चार मैचों की सीरीज के पहले टी20I मैच के दौरान संजू सैमसन ने भी 107 रन बनाए। ऐसे में सैमसन और तिलक भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टी20I मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त नंबर 1 स्थान पर हैं।

    • तिलक वर्मा T20I में पहला शतक जड़ने के बाद सुरेश रैना, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने टी20I में शतक जड़ा। तिलक ऐसा करने वाले 12वें भारतीय बैटर बने।

    यह भी पढ़ें: SA vs IND: 'हम अपने ऊपर दबाव नहीं लेते', शतकवीर तिलक वर्मा ने ऐसा क्यों कहा; मैच के बाद बताया दिलचस्प किस्सा

    खबरें और भी

    • तिलक वर्मा सुरेन रैना, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार और सैमसन के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20I में शतक बनाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज हैं। सूर्या ने (जोहान्सबर्ग, 2023) और सैमसन (डरबन, 2024) के बाद दक्षिण अफ्रीका में टी20I शतक बनाने वाले तीसरे भारतीय भी हैं।
    • तिलक वर्मा साल 2024 में टी20I शतक वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने। इस साल रोहित शर्मा ने (अफगानिस्तान के खिलाफ 121), अभिषेक ने (जिम्बाब्वे के खिलाफ 100) और संजू सैमसन ने (बांग्लादेश के खिलाफ 111, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 111) रन की पारियां खेली।