Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs AUS : पहले टेस्ट में Todd Murphy ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, केएस भरत को आउट करते ही रचा इतिहास

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Fri, 10 Feb 2023 06:38 PM (IST)

    पहले टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी (Todd Murphy) ने एक पांच विकेट लेकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। अपने पहले ही टेस्ट में पांच विके ...और पढ़ें

    टॉड मर्फी ने टेस्ट डेब्यू में लिए पांच विकेट। फोटो- एपी
    टॉड मर्फी ने टेस्ट डेब्यू में लिए पांच विकेट। फोटो- एपी

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Ind vs Aus Todd Murphy 5 Wicket Record नागपुर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के पहले टेस्ट के दूसरे दिन दो रिकॉर्ड बने। एक तरफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट में करीब 5 महीने बाद शतक लगाया। रोहित ने शतक पूरा करते ही एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। वह भारत के पहले कप्तान बने जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में बतौर कप्तान शतक लगाया हो। वहीं, दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करने वाले टॉड मर्फी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।

    पहले टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी ने एक पांच विकेट लेकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने अपने पहले ही टेस्ट की पहली ही पारी में पांच विकेट हासिल लेकर इतिहास रच दिया। मर्फी ने केएल राहुल, रविचंद्रन अश्विन, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और केएस भरत को आउट किया। वह डेब्यू टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए एक पारी में पांच विकेट लेने वाले चौथे ऑफ स्पिनर गेंदबाज बन गए।

    डेब्यू में पांच विकेट लेने वाले बने चौथे गेंदबाज

    टॉड मर्फी से पहले 1987 में पीटर टेलर ने इंग्लैंड के खिलाफ 78 रन देकर 6 विकेट लिए थे। जेसन क्रेजा ने 2008 में भारत के खिलाफ नागपुर में 215 रन देते हुए 8 विकेट हासिल की थी। नाथन लियोन 2011 में श्रीलंका के खिलाफ 34 देकर 5 विकेट चटकाए थे। वहीं, नागपुर टेस्ट मैच में टॉड मर्फी ने यह कारनाम दोहराया। टॉड ने 66 रन देकर 5 विकेट लिए।

    कोहली का किया शिकार

    टॉड मर्फी के लिए सबसे बड़ी उपल्बधि कोहली को आउट करनी रही। कोहली अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 19वीं बार डेब्यू करने वाले गेंदबाज का शिकार बने। मर्फी ने कोहल को आउट कर अपने करियर की यादगार शुरुआत की। बता दें कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 664 मैच में सबसे ज्यादा 35 बार डेब्यू करने वाले गेंदबाज की गेंद पर आउट हुए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Rohit Sharma Century: रोहित शर्मा ने शतक जड़कर रचा इतिहास, बन गए ऐसे पहले भारतीय कप्तान

    यह भी पढ़ें- IND vs AUS: विराट की एक गलती के चलते रन आउट होने से बाल-बाल बचे रोहित, कोहली ने तुरंत ऐसे मांगी माफी