Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Cup के इतिहास में सबसे ज्‍यादा शतक जमाने वाले टॉप-5 बैटर्स, भारतीय बल्‍लेबाजों का रहा है दबदबा

    By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Wed, 05 Jul 2023 08:00 AM (IST)

    World Cup Top 5 Players Who Hits Most Hundred in History । मैच क्रिकेट का हो और मैदान पर जब तक बल्लेबाज शतक न जड़ दें तब तक फैंस को पैसा वसूल मैच वाला ...और पढ़ें

    World Cup के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
    World Cup के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। World Cup Most Hundred in History। मैच क्रिकेट का हो और मैदान पर जब तक बल्लेबाज शतक न जड़ दें तब तक फैंस को पैसा वसूल मैच वाला फील नहीं आता। इस वक्त भारतीय फैंस को वनडे विश्व कप 2023 का बेसब्री से इंतजार है, जहां बल्लेबाज लंबे-लंबे शॉट्स जड़कर फैंस को भरपूर इंटरटेन करते हुए नजर आते है। तो वहीं, फैंस भी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को चीयर करने में कोई कसर नहीं छोड़ते है।

    इस साल भारत की मेजबानी में विश्व कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होगा है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। इस बार कप्तान रोहित शर्मा के पास खुद को साबित करने और इतिहास रचने का सुनहेरा मौका है। वह एक शतक जड़ते ही महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

    World Cup के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

    1. रोहित शर्मा (6 शतक)

    पहले नंबर पर है टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का नाम है, जिन्होंने विश्व कप इतिहास में अब तक कुल 6 शतक जड़े है। उन्होंने साल 2015 से लेकर 2019 तक 17 पारियों में 978 रन बनाए है, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 140 रन का रहा है।

    2. सचिन तेंदुलकर (6 शतक)

    दूसरे नंबर पर है सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का नाम, जिन्होंने विश्व कप इतिहास में कुल 6 शतक जड़े है। सचिन ने 44 पारियों में 2278 रन बनाए हैं। उन्होंने 6 शतक और 15 अर्धशतक लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 152 है।

    खबरें और भी

    3. कुमार संगकारा (5 शतक)

    कुमार संगकारा ने विश्व कप में 5 शतक ठोके है। साल 2003 से 2015 तक कुमार संगकारा ने 35 पारियों में 1532 रन बनाए।

    4. रिकी पोंटिंग (5 शतक)

    चौथे नंबर पर रिकी पोंटिंग का नाम है, जिन्होंने विश्व कप इतिहास में 5 शतक जड़े। साल 1996 से लेकर 2011 तक रिकी ने 42 पारियों में 1743 रन बनाए। उनका इस दौरान बेस्ट स्कोर नाबाद 140 रन रहा।

    5.  डेविड वॉर्नर (4 शतक)

    डेविड वॉर्नर का नाम पांचवें नंबर पर है, जिन्होंने विश्व कप इतिहास में 4 शतक ठोके है। साल 2015 से 2019 तक उन्होंने 18 पारियों में 992 रन बनाए हैं। उनका इस दौरान बेस्ट स्कोर 178 रन का रहा है