IND U19 vs SA U19: दक्षिण अफ्रीका में शेर की तरह दहाड़े वैभव सूर्यवंशी, केवल 63 गेंदों में शतक जड़कर रिकॉर्ड्स बुक को दहलाया
वैभव सूर्यवंशी ने नए साल की शुरुआत भी तूफानी अंदाज में की। साउथ अफ्रीक अंडर-19 टीम के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में वैभव ने तूफानी शतक लगाया। उन्होंन ...और पढ़ें
-1767779442560_m.webp)
वैभव ने लगाया शतक।
HighLights
वैभव ने 63 गेंदों पर जड़ा शतक
एरोज जॉर्ज दे रहे वैभव का साथ
200 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पिछले साल की तरह इस साल भी वैभव सूर्यवंशी का बल्ला लगातार आग उगल रहा है। साउथ अफ्रीक अंडर-19 टीम के खिलाफ तीसरे और आखिरी यूथ वनडे में भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान वैभव ने तूफानी शतक लगाया। उन्होंने सैकड़े के आंकड़े को 63 गेंदों में छुआ। वैभव ने 158 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।
23वें ओवर में पूरा किया शतक
23वें ओवर की पहली गेंद पर सिंगल चुराते ही वैभव ने अपने शतक को पूरा किया शतकीय पारी के दौरान युवा भारतीय बल्लेबाज ने 6 चौके और 8 सिक्स लगाए। शतक लगाने के बाद वैभव और खूंखार हो गए। साउथ अफ्रीकी गेंदबाज विकेट के लिए तरस गए
6 देशों में लगा चुके शतक
महज 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने 6 देशों में शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इनमें भारत के अलावा यूएई, कतर, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका शामिल हैं। वह अब तक जिस भी देश में खेले हैं, वहां उन्होंने शतक लगाया है।
वैभव ने बनाए 127 रन
वैभव ने 171.62 की स्ट्राइक से बल्लेबाजी की और 74 गेंदों पर 127 रन की पारी खेली। एनटांडो सोनी ने उन्हें जेसन राउल्स के हाथों कैच आउट कराया। अपनी पारी के दौरान वैभव ने 10 चौके और 9 छक्के लगाए। वैभव और एरोन के बीच पहले विकेट के लिए 227 रनों की साझेदारी हुई।
खबरें और भी

एशिया कप में प्रदर्शन
- हाल ही में खत्म हुए अंडर-19 एशिया कप में वैभव ने कमाल की बल्लेबाजी की थी।
- उन्होंने टूर्नामेंट में खेले 5 मुकाबलों में 52.20 की औसत और 182.52 की स्ट्राइक रेट से 261 रन बनाए थे।
- यूएई के खिलाफ पहले ही मैच में वैभव ने 95 गेंदों पर 171 रन कूट दिए थे।
- इस दौरान वैभव ने 9 चौके और 14 छक्के लगाए थे।
- पाकिस्तान के खिलाफ वैभव 5 रन ही बना सके थे।
- मलेशिया से हुई भिड़ंत में वैभव ने अर्धशतक लगाया था।
- उन्होंने 26 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली थी।
- श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में वैभव फेल रहे थे और 9 रन ही बना सके थे।
- वहीं पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में वैभव के बल्ले से 26 रन निकले थे।
यह भी पढ़ें- 14 साल के Vaibhav Suryavanshi का कोहराम…15 गेंद में फिफ्टी ठोककर पंत का महारिकॉर्ड किया चकनाचूर