विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vaibhav Suryavanshi डबल सेंचुरी से चूके, मगर बना डाला ये बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स छूटे पीछे

Published: Wed, 24 Dec 2025 12:14 PM (IST)

Vaibhav Suryavanshi misses Double century: भारतीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 84 ...और पढ़ें

Vaibhav Suryavanshi: 36 गेंदों में ठोका शतक

Vaibhav Suryavanshi: 36 गेंदों में ठोका शतक

HighLights

  1. Vaibhav Suryavanshi ने 36 गेंद में जड़ा शतक

  2. Vaibhav Suryavanshi ने लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन बनाए

  3. एबी डिविलियर्स का टूटा रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Vaibhav Suryavanshi Fastest 150 runs in List A Cricket: भारतीय क्रिकेट के  उभरते हुए सितारे और  युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर दुनिया को अपनी प्रतिभा से हैरान कर दिया है। दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप फाइनल की हार के ठीक तीन दिन बाद, बिहार के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी में रनों की बौछार कर दी।

बिहार की ओर से खेलते हुए टूर्नामेंट के पहले ही मैच में वैभव का बल्ला खूब चला। उन्होंने अरुणांचल प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे मैच में 84 गेंदों पर 16 चौकों और 15 छक्कों की मदद से 190 रन की तूफानी पारी खेली। वह अपने दोहरे शतक से चूके जरूर, लेकिन उन्होंने एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।

Vaibhav Suryavanshi ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

दरअसल, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi Fastest 150 in List-A Cricket) ने मैदान पर उतरते ही आक्रामक रुख अपनाया और केवल 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। अपनी इस पारी में उन्होंने चौकों की झड़ी लगा दी और 9 गगनचुंबी छक्के जड़े। यह लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास में किसी भी भारतीय पुरुष खिलाड़ी द्वारा लगाया गया दूसरा सबसे तेज शतक है।

भारतीयों द्वारा सबसे तेज लिस्ट-ए शतक

  • अनमोलप्रीत सिंह - 35 गेंद
  • वैभव सूर्यवंशी- 36 गेंद 
  • यूसुफ पठान- 40 गेंद
  • उर्विल पटेल - 41 गेंद
  • अभिषेक शर्मा- 42 गेंद

Ab De Villiers का टूटा रिकॉर्ड

वैभव यहीं नहीं रुके, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डी विलियर्स का एक बड़ा रिकॉर्ड भी ध्वस्त तिया। वैभव ने मात्र 54 गेंदों में अपने 150 रन पूरे किए, जो लिस्ट-ए क्रिकेट में अब तक का सबसे तेज 150 है। इससे पहले यह रिकॉर्ड डी विलियर्स (64 गेंद) के नाम था।

लिस्ट-ए क्रिकेट के सबसे तेज 150 रन

  • 54 गेंद: वैभव सूर्यवंशी (2025)
  • 64 गेंद: एबी डी विलियर्स (2014)
  • 65 गेंद: जोस बटलर (2022)

दोहरे शतक से चूके पर बनाया बड़ा मुकाम

वैभव इतिहास रचने के बेहद करीब थे, लेकिन वह 84 गेंदों में 190 रन बनाकर आउट हो गए और सबसे तेज दोहरा शतक बनाने से चूक गए। अपनी इस पारी में उन्होंने कुल 15 छक्के लगाए। एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीयों की लिस्ट में वह अब रोहित शर्मा (16) और ऋतुराज गायकवाड़ (16) के ठीक पीछे हैं।

बता दें कि यह वैभव का सीनियर लेवल लिस्ट-ए क्रिकेट में पहला शतक है, जो उनके केवल सातवें मैच में आया है। बिहार की टीम ने वैभव की इस पारी की बदौलत केवल 18 ओवरों में ही 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था।  खबर लिखें जाने तक बिहार की टीम ने 400रन का आंकड़ा पार कर लिया है। 

शतक जड़ने वाले सबसे युवा

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) इसके साथ ही पुरुषों के लिस्ट ए (List A) क्रिकेट के इतिहास में शतक बनाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। 14 साल 272 दिन की उम्र में वैभव ने अरुणांचल प्रदेश के खिलाफ ये कारनामा कर इतिहास रच दिया है। उनसे पहले ये रिकॉर्डजहूर इलाही ने रेलवे के खिलाफ 1986 में महज15 साल 209 दिन की उम्र में बनाया था।

लिस्ट-ए क्रिकेट में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बैटर

14 दिन 272 दिन- वैभव सूर्यवंशी- 2025

15 साल 209 दिन- जहूर इलाही- 1986

16 साल 9 दिन-रियाज हसनबूस्ट- 2018

16 साल 91 दिन- उस्मान तारिक-2000

16 साल 92 दिन-नासिर जमशेद-2006

16 साल 107 दिन-अंबातीरायुडू- 2002

16 साल 109 दिन- बाबर आजम-2011

यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi ने मचाया कोहराम… 36 गेंदों में शतक ठोककर रचा इतिहास; फिर भी मिस कर बैठे ये ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- 14 साल के Vaibhav Suryavanshi ने झेली पाकिस्‍तानी फैंस की हूटिंग, Video में देखें भारतीय क्रिकेटर ने कैसा दिया रिएक्‍शन