VHT 2025: ओडिशा के गेंदबाज ने किया कमाल, लिस्ट-ए क्रिकेट में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
ओडिशा के गेंदबाज राजेश मोहंती ने वो काम कर दिखाया है जो अभी तक कोई भी नहीं कर पाया था। ...और पढ़ें

HighLights
ओडिशा के गेंदबाज ने विजय हजारे ट्रॉफी में रचा इतिहास
जो कोई नहीं कर सका वो कर गया ये गेंदबाज
ओडिशा ने सर्विसेस को दी मात
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ओडिशा के गेंदबाज राजेश मोहंती ने इस समय खेली जा रही विजय हजारे ट्रॉफी में इतिहास रच दिया है। इस गेंदबाज ने शुक्रवार को सर्विसेस के खिलाफ खेले जा रहे मैच में वो कमाल किया है जो अभी तक कोई भी नहीं कर पाया। बेंगलुरू के अलुर में खेले जा रहे मैच में राजेश ने सर्विसेस के बल्लेबाजों की बक्खियां उधेड़ दीं।
राजेश ने इस मैच में हैट्रिक ली है। इसी के साथ वह लिस्ट-ए में ऐसा करने वाले अपने प्रदेश के पहले गेंदबाज बन गए हैं। उनके इस प्रदर्शन के दम पर ओडिशा ने सर्विसेस को चार विकेट से हरा दिया है। सर्विसेस की टीम 21.5 ओवरों में महज 83 रनों पर ढेर हो गई। ओडिशा ने ये टारगेट छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।
इस तरह ली हैट्रिक
राजेश ने सर्विसेस की पारी के दौरान सातवें ओवर में हैट्रिक ली। उन्होंने पहली ही गेंद पर सगर दहिया को पवेलियन की राह दिखाई। सागर बोल्ड हुए और सिर्फ नौ रन ही बना सके। इसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने अमित शुक्ला को पवेलियन भेजा। वह एलबीडब्ल्यू हुए। रवि चौहान राजेश के तीसरे शिकार बने। वह भी एलबीडब्ल्यू हुए। यहां से विकेटों का जो सिलसिला शुरू हुआ वो लगातार चलता रहा और सर्विसेस की टीम सस्ते में ऑलआउट हो गए।
उसके लिए अंत में पूनिया ने 18 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली। राजेश ने नौ ओवरों में 25 रन देकर तीन विकेट लिए और दो ओवर मेडन निकाले। संबित एस बराल ने चार विकेट अपने नाम किए। बादल बिस्वाल ने दो विकेट लिए।
आसानी से नहीं मिली जीत
ओडिशा के सामने 84 रनों का टारगेट था। ये आसान था, लेकिन इसे हासिल करने में भी ओडिशा को परेशानी हुई। उसने अपने छह विकेट खो दिए। टीम की शुरुआत खराब रही। स्वास्तिक समाल पहले ही ओवर में आउट हो गए। उन्हें नीतिन यादव ने अपना शिकार बनाया। ओम टी मुंडे को पूनम पूनिया ने एक के निजी स्कोर पर आउट किया। पूनिया ने लगातार विकेट लेकर ओडिशा को परेशान किया। संदीप पटनायक ने अंत तक खड़े रहकर टीम को जीत दिलाई जिसे हासिल करने में उसने ओडिशा ने अपने छह विकेट खो दिए। संदीप ने 69 गेंदों का सामना करते हुए चार चौकों की मदद से नाबाद 32 रन बनाए।
राजेश ने 12 रनों का योगदान दिया। गोविंद पोडार 11 रन बनाने में सफल रहे। पूनिया ने चार विकेट अपने नाम किए। नीतिन यादव के हिस्से दो विकेट आए।
यह भी पढ़ें- Vijay Hazare Trophy: रोहित शर्मा उत्तराखंड के खिलाफ 'गोल्डन डक' पर हुए आउट, निराश फैंस स्टेडियम छोड़कर गए
यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा के साथ खेला उनका हमशक्ल! मुंबई का खिलाड़ी अचानक बन गया चर्चा का केंद्र
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।