Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs NZ 1st ODI: विराट कोहली का इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा कारनामा, Kumar Sangakkara का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

    Updated: Sun, 11 Jan 2026 06:52 PM (GMT+05:30)

    विराट कोहली ने नए साल की शुरुआत एक कीर्तिमान के साथ की। वडोदरा में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ 25 रन बनाते ही विराट कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट में 28000 रन प ...और पढ़ें

    विराट ने रच दिया इतिहास।

    विराट ने रच दिया इतिहास।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विराट कोहली ने नए साल की शुरुआत एक कीर्तिमान के साथ की। वडोदरा में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ 25 रन बनाते ही विराट कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट में 28000 रन पूरे हो गए। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर और कुमार संगाकारा के नाम यह रिकॉर्ड है। कोहली ने 557वें मैच की 624 पारियों में इस उपलब्धि को हासिल किया।

    इंटरनेशनल‍ क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा रन

    • सचिन तेंदुलकर: 34357 रन
    • विराट कोहली: 28068 रन
    • कुमार संगाकार: 28016 रन
    • रिकी पोंटिंग: 27483 रन
    • सनथ जयसूर्या: 25957 रन
     
     

     रोहित के विकेट के बाद आए

    पहले वनडे की बात करें तो भारत के कप्‍तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी न्‍यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 300 रन बनाए। 301 रन चेज करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और गिल ने सधी हुई शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 39 रनों की साझेदारी हुई। 9वें ओवर में रोहित शर्मा कैच आउट हुए और विराट कोहली मैदान पर आए। कोहली ने आते ही अपनी क्‍लास दिखाना शुरू की। 

    संगाकारा का रिकॉर्ड तोड़ा

    मुकाबले में 42 रन बनाते ही कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह अब इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। इस लिस्‍ट में टॉप पर अब सचिन तेंदुलकर हैं। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन ने 664 इंटरनेशनल मैच की 782 पारियों में 34357 रन बनाए। अपने करियर में तेंदुलकर ने 100 शतक और 164 अर्धशतक लगाए। 

    शतक से चूके विराट

    कोहली ने 44 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक लगाया। वह शतक से चूक गए। कोहली ने 91 गेंदों पर 93 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में विराट ने 8 चौके और 1 सिक्‍स लगाया।

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ: विराट कोहली ने वडोदरा में रचा इतिहास, बिना बल्लेबाजी किए छोड़ा सौरव गांगुली को पीछे

    यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने ट्रेनिंग में उड़ाया अर्शदीप सिंह का मजाक, भागते-भागते की ये हरकत; देखें Video