Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs BAN: Virat Kohli बने नंबर-1, कानपुर टेस्ट में 35वां रन बनाते ही रचा इतिहास; सचिन तेंदुलकर का टूट गया महारिकॉर्ड

    Updated: Mon, 30 Sep 2024 04:03 PM (GMT+05:30)

    Virat Kohli भारतीय टीम के स्टार बैटर विराट कोहली ने कानपुर टेस्ट में 35 रन बनाते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। विराट कोहली ने 35 रन बनाते ही इंटरनेशनल ...और पढ़ें

    IND vs BAN: Virat Kohli ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड
    IND vs BAN: Virat Kohli ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड

    HighLights

    1. IND vs BAN: Virat Kohli ने कानपुर टेस्ट में रचा इतिहास
    2. Virat Kohli बने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 27 हजार रन बनाने वाले पहले बैटर
    3. विराट कोहली ने भारत के लिए 2008 में किया डेब्यू

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli Breaks Sachin Record: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का कानपुर टेस्ट में बल्ला गरज रहा है। किंग कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 35 रन बनाते ही इतिहास रच दिया।

    विराट कोहली ने 35वां रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 27000 रनों का आंकड़ा पूरा कर लिया। विराट कोहली दुनिया के पहले सबसे तेज 27000 रन इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाने वाले बैटर बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर  (Sachin Tendulkar) का रिकॉर्ड ध्वस्त किया।

    IND vs BAN: Virat Kohli ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड

    दरअसल, भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को इंटरनेशनल क्रिकेट में 27000 हजार रनों के आकड़े तक पहुंचने के लिए 623 पारियां लगी थी। वहीं विराट कोहली ने 594 पारियों में 27 हजार रन का आंकड़ा पार कर लिया।

    विराट ने कानपुर टेस्ट मैच में 35 रन बनाने के साथ ही यह बड़ी कामयाबी हासिल की। इस तरह वह महान सचिन से आगे निकल गए। इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन के अलावा श्रीलंका के कुमार संगाकारा और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग का नाम शामिल हैं, जिन्होंने कम पारियों में इंटरनेशनल क्रिकेट में 27000 रन बनाने का कारनामा किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: India vs Bangladesh: बीच मैदान पर कोहली और जडेजा ने बुमराह का उड़ाया मजाक, Video देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

    अंतरराष्ट्रीय मैचों में 27000 रन तक पहुंचने वाली सबसे कम पारियां

    594 - विराट कोहली*

    623 - सचिन तेंदुलकर

    648 - कुमार संगकारा

    650 - रिकी पोंटिंग