Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Virat Kohli हैं IPL के बेताज बादशाह, 9 बार 500 रन का महारिकॉर्ड बनाया; सचिन-रोहित को भी पछाड़ा

    Updated: Sun, 17 May 2026 05:08 PM (GMT+05:30)

    विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 16 रन बनाते ही आईपीएल 2026 में 500 रन पूरे किए। ये नौवीं बार है जब उन्होंने एक आईपीएल सीजन में 500 से अधिक रन बना ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli Records Vs PBKS: आरसीबी के स्टार बैटर विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में 16वां रन बनाते ही बड़ा मुकाम हासिल किया। कोहली ने आईपीएल के 19वें सीजन में भी 500 से ज्यादा रन पूरे कर लिए हैं। वह मौजूदा सीजन में 500 रन का आंकड़ा छूने वाले तीसरे बैटर बन गए हैं। उनसे पहले हेनरिक क्लासेन और साई सुदर्शन ने इस सीजन में ये कारनामा हासिल किया है।

    इतना ही नहीं, ये रिकॉर्ड 9वीं बार रहा, जब आईपीएल के सीजन में विराट कोहली ने 500 से ज्यादा रन बनाए। वह ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं., जिन्होंने आईपीएल में 9 सीजन 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस मामले में डेविड वॉर्नर और केएल राहुल को उन्होंने पछाड़ दिया, जिन्होंने 7-7 बार एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं।

    Virat Kohli हैं IPL के बादशाह

    दरअसल, विराट कोहली लगातार चौथे सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं। उन्होंने 2023 में 639 रन, 2024 में 741 रन, साल 2025 में 657 रन और इस सीजन भी 500 से ज्यादा रन बनाकर इतिहास रच दिया। 

    IPL में कोहली का प्रचंड रिकॉर्ड

    कोहली ने आईपीएल में 9 शतक जड़े है और ऐसा करने वाले वह इकलौते खिलाड़ी है। इस सीजन केकेआर के खिलाफ उन्होंने एक शतक जड़ा था। वहीं, आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी कोहली बन गए हैं। उन्होंने अब तक कुल 280 आईपीएल मैच खेल लिए हैं। इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा को पछाड़ दिया, जिन्होंने 279 रन और एमएस धोनी ने 278 आईपीएल मैच खेले हैं। 

    खबरें और भी

    IPL में किसी एक विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

    1189* - विराट कोहली बनाम PBKS (औसत: 37.15)
    1174 - विराट कोहली बनाम CSK (औसत: 37.87)
    1172 - विराट कोहली बनाम DC (औसत: 48.83)
    1161 - रोहित शर्मा बनाम KKR (औसत: 40.03)
    1134 - डेविड वॉर्नर बनाम PBKS (औसत: 49.3)
    1126 - विराट कोहली बनाम KKR (औसत: 45.04)

    सचिन तेंदुलकर से भी निकले आगे

    35 की उम्र के बाद IPL में 500+ रन बनाने का रिकॉर्ड अब किंग कोहली के नाम है। विराट ने 3 बार ये कारनामा किया, जबकि सचिन तेंदुलकर और फाफ डु प्लेसिस 2-2 बार ही कर पाए।