RCB vs SRH: कोहली का 'विराट' कीर्तिमान, IPL 2026 के पहले ही मैच में तोड़े दो बड़े रिकॉर्ड; दुनिया ने ठोका सलाम!
Virat Kohli Records IPL 2026: विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के खिलाफ 69 रन की नाबाद पारी खेली। इस पारी के ...और पढ़ें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम ने इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीता था और अपनी तगड़ी बैटिंग यूनिट को मद्देनजर रखते हुए बॉलिंग का फैसला किया था, जो कि सही साबित हुआ।
हैदराबाद की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए स्कोर बोर्ड पर 201 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम की कमाल की बैटिंग रही और 26 गेंद बाकी रहते हुए आरसीबी ने 6 विकेट से मैच जीत लिया।
आरसीबी की तरफ से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 69 रन की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 61 रन बनाए। इस मैच में किंग कोहली ने 10 महीने बाद टी20 में दमदार वापसी करते हुए न सिर्फ आरसीबी टीम को जीत दिलाई, बल्कि दो बड़े रिकॉर्ड भी धवस्त किए।
Virat Kohli Records: किंग कोहली ने बनाए ये कीर्तिमान
- विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH IPL 2026 Match) के खिलाफ ओपनिंग मैच में 69 रन की नाबाद पारी खेली और कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। विराट कोहली आईपीएल के सभी 19वें सीजन में खेलने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। ये उपलब्धि उन्होंने आरसीबी बनाम एसआरएच के ओपनिंग मैच में हासिल की।
- विराट कोहली आईपीएल इतिहास के पहले बैटर बने, जिन्होंने चेज करते हुए 4000 से ज्यादा रन बनाए लिए हैं। कोहली के नाम अब 4027 रन हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने 3285 रन बनाए हैं, जबकि रोहित शर्मा 3238 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं तो शिखर धवन चौथे स्थान पर 2843 रन और रोबिन उथप्पा 2832 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
- किंग कोहली टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तानी दिग्गज शोएब मलिक को पछाड़ दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जैसे ही कोहली ने 29 रन बनाए, उन्होंने शोएब मलिक को पीछे छोड़ दिया।
आईपीएल में बतौर भारतीय ओपनर सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने वाले बल्लेबाज भी कोहली बन गए हैं। कोहली के सिक्स की संख्या आईपीएल में ओपनर के तौर पर 181 हो गई है, जबकि केएल राहुल (Kohli breaks KL Rahul record) के नाम 179 छक्के दर्ज हैं। इस तरह विराट ने आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में 5 छक्के लगाकर केएल राहुल को पछाड़ दिया है।
- मलिक के रनों की संख्या टी20 में 13,571 थी। वहीं, कोहली इस मैच से पहले 13543 रन बना चुके थे। अब उनके नाम 13,612 रन हो गए हैं। वहीं, टी20 क्रिकेट में दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कोहली छठे बैटर बन गए हैं। उनसे आगे क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, एलेक्स हेल्स. डेविड वॉर्नर और जोस बटलर हैं।
- विराट कोहली ने एक ही वेन्यू पर सबसे ज्यादा 50 पल्स स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में उन्होंने 28 बार ये कारनामा कर लिया हैं। उनके बाद इंग्लैंड के जेम्स विंस का नंबर आता है, जिन्होंने साउथैम्पटन में 27 अर्धशतक जड़े हैं।
IPL 2026: आरसीबी ने हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा
विराट कोहली (60) और देवदत्त पडिक्कल (61) रन की पारियों के दम पर आरसीबी की टीम ने 6 विकेट से सनराइजर्स हैदराबाद को मात दी। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी हुई, जिसने आरसीबी को गेम में काफी ऊपर ला दिया। 28 रन के स्कोर पर कोहली को कैच ड्रॉप के रूप में जीवनदान मिला था, जिसके बाद उन्होंने पीछे पलटकर नहीं देखा और अपनी क्लासिक बल्लेबाजी से डॉमिनेट किया।
खबरें और भी
मैच में पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए थे। ईशान किशन (80) और हेनरिक क्लासेन (31) रन बनाकर आउट हुए थे। वहीं, आरसीबी की टीम ने 26 गेंद बाकी रहते हुए 6 विकेट से ये मैच अपने नाम किया।