Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    AUS vs AFG: दोहरा शतक ठोककर Glenn Maxwell ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, Gayle छूटे पीछे; विव रिचर्ड्स से भी आगे निकला कंगारू बैटर

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Wed, 08 Nov 2023 05:00 AM (IST)

    मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मैक्सवेल ने इस मामले में शेन वॉट्सन को पीछे छो ...और पढ़ें

    Glenn Maxwell: ग्लेन मैक्सवेल ने दोहरा शतक जमाते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है।
    Glenn Maxwell: ग्लेन मैक्सवेल ने दोहरा शतक जमाते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है।

    HighLights

    1. ग्लेन मैक्सवेल ने दोहरा शतक जड़कर रचा इतिहास
    2. खास मामले में क्रिस गेल से आगे निकले मैक्सवेल
    3. मैक्सवेल ने विव रिचर्ड्स को भी छोड़ा पीछे

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपने भी मैदान में या टीवी सेट के सामने बैठकर ग्लेन मैक्सवेल की इस यादगार पारी को देखा है, तो खुद को खुशनसीब समझिए। मैक्सवेल के बल्ले से निकला यह दोहरा शतक और ऐसी पारी कभी-कभार ही देखने को मिलती है। 91 के स्कोर पर 7 विकेट खोकर हार की कगार पर खड़ी ऑस्ट्रेलिया को मैक्सवेल ने ऐसी जीत दिलाई, जिसकी चर्चा सालों-साल वर्ल्ड क्रिकेट में की जाएगी। मैक्सवेल ने डबल सेंचुरी जमाने के साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड्स को चकनाचूर भी कर डाला है।

    ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे बड़ा स्कोर

    ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मैक्सवेल ने इस मामले में शेन वॉट्सन को पीछे छोड़ दिया है। वॉट्सन ने साल 2011 में बांग्लदेश के खिलाफ 185 रन की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, मैक्सवेल ने 201 रन जड़ते हुए इतिहास रच दिया है।

    वर्ल्ड कप में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

    50 ओवर के विश्व कप में ग्लेन मैक्सवेल ने तीसरी सबसे बड़ी पारी खेली है। मैक्सवेल ने 128 गेंदों का सामना करते हुए 201 रन बनाए और वह टीम को जीत दिलाकर लौटे। मैक्सवेल ने अपनी इनिंग के दौरान 21 चौके और 10 छक्के जमाए। इस लिस्ट में मैक्सवेल से ऊपर क्रिस गेल और मार्टिन गप्टिल हैं। गेल ने साल 2015 में 215 रन जड़े हैं। वहीं, गप्टिल ने भी इसी विश्व कप में 237 रन कूटे हैं।

    यह भी पढ़ेंAUS vs AFG: वानखेड़े में Glenn Maxwell ने किया 'चमत्कार', हार का तमाशा देखती रह गई अफगानिस्तान टीम, ऑस्ट्रेलिया ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट

    रन चेज में सबसे बड़ी पारी

    वनडे क्रिकेट में रनों का पीछा करते हुए ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मैक्सवेल ने इस मामले में फखर जमान को पीछे छोड़ दिया है। फखर ने 2021 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 193 रन जड़े थे।

    खबरें और भी

    विव रिचर्ड्स को छोड़ा पीछे

    ग्लेन मैक्सवेल वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले नॉन ओपनर बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में चार्ल्स कोवेंट्री और विव रिचर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है। कोवेंट्री ने 2009 में बांग्लादेश के खिलाफ 194 रन की पारी खेली थी, जबकि विव रिचर्ड्स ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 1984 में 189 रन कूटे थे।

    दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक

    वनडे क्रिकेट में ग्लेन मैक्सवेल ने दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक जमाया है। मैक्सवेल ने इस मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है। मैक्सवेल ने अपनी डबल सेंचुरी 128 गेंदों पर पूरी की, जबकि गेल ने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 138 गेंदें खेली थीं। इस लिस्ट में टॉप पर ईशान किशन का नाम है, जिन्होंने अपना दोहरा शतक 126 गेंदों पर जड़ा था।