Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs NZ: न्यूजीलैंड खेमे में इस भारतीय गेंदबाज का खौफ, Semifinal में बनेगा Team India का तुरुप का इक्का; आंकड़े दे रहे गवाही

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Tue, 14 Nov 2023 06:22 PM (IST)

    मोहम्मद शमी सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए काल साबित हो सकते हैं। शमी के आगे कीवी बैटर्स ने हमेशा ही घुटने टेके हैं। ऐसा हम नहीं कर रहे ...और पढ़ें

    IND vs NZ: मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ बेमिसाल रहा है।
    IND vs NZ: मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ बेमिसाल रहा है।

    HighLights

    1. मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ बेमिसाल रहा है
    2. लीग स्टेज मैच में शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट चटकाए थे

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जीत के विजय रथ पर सवार रोहित की पलटन अब वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी को चूमने से महज दो कदम दूर खड़ी है। हालांकि, सेमीफाइनल में टीम इंडिया के सामने न्यूजीलैंड का मुश्किल चैलेंज है। वही न्यूजीलैंड जो पिछले कई सालों से भारत का वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर करती चली आई है।

    इस बार कहानी अलग है, क्योंकि भारतीय टीम अपने घर में खेल रही है और टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। कीवी गेंदबाजों से निपटने की अहम जिम्मेदारी विराट कोहली और रोहित शर्मा के कंधों पर है। वहीं, गेंद से मोहम्मद शमी कप्तान रोहित के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।

    शमी साबित होंगे तुरुप का इक्का

    मोहम्मद शमी सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए काल साबित हो सकते हैं। शमी के आगे कीवी बैटर्स ने हमेशा ही घुटने टेके हैं। ऐसा हम नहीं कर रहे, बल्कि इस बात की गवाही शमी के बेमिसाल आंकड़े दे रहे हैं। भारतीय फास्ट बॉलर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक 13 मैच खेले हैं और इन दौरान उन्होंने गेंद से कहर बरपाते हुए 30 विकेट अपने नाम किए हैं। शमी न्यूजीलैंड के खिलाफ एक-एक बार चार और पांच विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ Semifinal: रोहित-कोहली का दिखेगा सुपरहिट शो, गेंद से कहर बरपाएंगे Shami; ये 5 खिलाड़ी दिलाएंगे भारत को फाइनल का टिकट!

    लीग स्टेज में बरपाया था कहर

    वर्ल्ड कप 2023 के लीग स्टेज में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत हुई थी, जहां बाजी टीम इंडिया ने मारी थी। 2003 के बाद कीवी टीम के खिलाफ मिली जीत के नायक शमी ही रहे थे, जिनके आगे कीवी बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया था। शमी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट अपने नाम किए थे। यही वजह है कि सेमीफाइनल में भी शमी भारत के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं।

    खबरें और भी