Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs SL: Mohammed Shami ने बरपाया गेंद से कहर, हरभजन-जहीर का बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर; स्टार्क की कर डाली बराबरी

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Thu, 02 Nov 2023 09:15 PM (IST)

    वानखेड़े के मैदान पर मोहम्मद शमी श्रीलंका के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। शमी ने वर्ल्ड कप 2023 के अपने तीसरे मैच में दूसरी बार पंजा खोला और श्रीलंकाई ...और पढ़ें

    MOhammed Shami: मोहम्मद शमी ने श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट झटके।
    MOhammed Shami: मोहम्मद शमी ने श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट झटके।

    HighLights

    1. मोहम्मद शमी ने श्रीलंका के खिलाफ झटके पांच विकेट
    2. वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने शमी
    3. जहीर खान से आगे निकले शमी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वानखेड़े के मैदान पर मोहम्मद शमी श्रीलंका के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। शमी ने वर्ल्ड कप 2023 के अपने तीसरे मैच में दूसरी बार पंजा खोला और श्रीलंकाई बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस कर डाला। शमी ने 5 ओवर के स्पेल में सिर्फ 18 रन खर्च करते हुए 5 बड़े विकेट झटके। इस धांसू प्रदर्शन के साथ ही भारतीय फास्ट बॉलर ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है।

    जहीर से आगे निकले शमी

    मोहम्मद शमी 50 ओवर के विश्व कप में भारत की ओर से अब सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। शमी ने इस मामले में जहीर खान और जवागल श्रीनाथ को पीछे छोड़ दिया है। शमी के नाम अब 14 मैचों में कुल 45 विकेट दर्ज हो गए हैं।

    हरभजन-जवागल श्रीनाथ को छोड़ा पीछे

    मोहम्मद शमी वनडे क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा बार एक पारी में पांच विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। शमी ने इस मामले में जवागल श्रीनाथ और हरभजन सिंह को पीछे छोड़ दिया है। इन दोनों दिग्गज गेंदबाजों ने एकदिवसीय क्रिकेट में पांच विकेट लेने का कारनामा तीन बार किया है। वहीं, शमी ने चौथी बार एक इनिंग में पांच विकेट चटकाए हैं।

    यह भी पढ़ें- IND vs SL: बूम-बूम Bumrah ने पहली बॉल पर रचा इतिहास, ODI World Cup में यह कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय गेंदबाज

    स्टार्क की करी बराबरी

    मोहम्मद शमी ने वनडे विश्व कप में तीसरी बार पांच विकेट चटकाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। स्टार्क ने भी एकदिवसीय क्रिकेट में तीन बार पांच विकेट लिए हैं।

    खबरें और भी

    ऐसा करने वाले महज दूसरे गेंदबाज शमी

    शमी वनडे क्रिकेट में लगातार तीन मैचों में 4 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के महज दूसरे ही गेंदबाज बने हैं। शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट चटकाए थे, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय फास्ट बॉलर ने चार विकेट झटके थे। शमी से पहले यह कारनामा सिर्फ वकार यूनिस ही कर सके हैं।