Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PAK vs SA: 24 साल बाद World Cup में शर्मसार हुआ पाकिस्तान, South Africa के सामने Babar की सेना ने टेके घुटने

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Sat, 28 Oct 2023 05:30 AM (GMT+05:30)

    आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 1 विकेट से पटखनी दी। इस मैच में जीत हासिल कर साउथ अफ्रीका की टीम विश्व कप 2023 के प्वाइंट् ...और पढ़ें

    PAK vs SL: South Africa ने पाकिस्तान को WC में 24 साल बाद हराया
    PAK vs SL: South Africa ने पाकिस्तान को WC में 24 साल बाद हराया

    HighLights

    1. PAK vs SA: साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराया
    2. pak vs sa: पाकिस्तान की हार के बाद भारत को हुआ नुकसान
    3. PAK vs SA: विश्व कप 2023 की प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर साउथ अफ्रीका

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। PAK vs SA World Cup 2023। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 1 विकेट से पटखनी दी। इस मैच में जीत हासिल कर साउथ अफ्रीका की टीम विश्व कप 2023 के प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई। भारतीय टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई है। वहीं, मैच में मिली हार के बाद पाकिस्तान टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है।

    बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान टीम 46.4 ओवर में 270 रन पर ऑलआउट हो गई।

    इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने 1 विकेट से मैच जीत लिया। इस मैच में हार हासिल कर पाकिस्तान टीम ने विश्व कप 2023 में लगातार चौथी हार अपने नाम की। वहीं, साउथ अफ्रीका टीम ने 24 साल बाद विश्व कप मैच में पाकिस्तान को धूल चटाई।

    PAK vs SL: South Africa ने पाकिस्तान को WC में 24 साल बाद हराया

    दरअसल, साउथ अफ्रीका की टीम ने विश्व कप के मैच में (वनडे/टी-20) में साल 1999 के बाद पहली बार पाकिस्तान को मात दी। दक्षिण अफ्रीका ने रोमांचक मैच में पाकिस्तान को एक विकेट से धूल चटाई और विश्व कप 2023 के प्वाइंट्स टेबल पर पहला पायदान हासिल किया।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम ने 46.4 ओवर में 270 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से सउद शकील ने 52 रन और कप्तान बाबर आजम ने 50 रन की पारी खेली। शादाब ने 43 रन बनाए। वहीं, साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी कमाल की रही।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    World Cup 2023 Points Table: Pakistan के सेमीफाइनल की उम्मीदों को लगा झटका, South Africa ने भारत को पछाड़ा

    साउथ अफ्रीका की तरफ से तबरेज शम्सी ने 4 विकेट और मार्को यानसन ने 3 विकेट झटके। गेराल्ड कोइत्जे को 2 विकेट मिले। वहीं, 271 रन का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एडन मार्करम ने 91 रन की तूफानी पारी खेली और डेविड मिलर ने 29 रन बनाए। केशव महाराज ने विनिंग चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। पाकिस्तान टीम की तरफ से शाहीन को 3, जबकि हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम और उसामा मिर को 2-2 विकेट मिले।