यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
SA vs SL: डिकॉक-डुसेन ने मचाई तबाही, मार्करम का ऐतिहासिक शतक, SA ने बनाया World Cup इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर डाला है। क्विंटन डिकॉक और रेसी वेन ...और पढ़ें

HighLights
- साउथ अफ्रीका ने बनाया वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा टोटल।
- एडम मार्करम ने महज 49 गेंदों पर ठोका शतक।
- क्विंटन डिकॉक और रेसी वेन डर डुसेन ने जड़ी सेंचुरी।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Highest Score in World Cup: दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर डाला है। क्विंटन डिकॉक और रेसी वेन डर डुसेन की शतकीय पारी के बाद आए एडम मार्करम के तूफान में श्रीलंका का बॉलिंग अटैक उड़ गया। मार्करम ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 49 गेंदों पर सेंचुरी जमाई, जो विश्व कप की सबसे तेज सेंचुरी भी है।
साउथ अफ्रीका ने खड़ा किया सबसे बड़ा स्कोर
श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे टूर्नामेंट के चौथे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 428 रन लगाए हैं। यह विश्व कप के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी है। टीम की ओर से क्विंटन डिकॉक ने 84 गेंदों में 100 रन की दमदार पारी खेली। वहीं, रेसी वेन डर डुसेन ने 110 गेंदों पर 108 रन बनाए।
South Africa have achieved the highest-ever total in a @cricketworldcup game 🔥#CWC23 | #SAvSL 📝: https://t.co/w9zlYv1S94 pic.twitter.com/DFEh3dEH0G
— ICC (@ICC) October 7, 2023
विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा टोटल
साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप इतिहास का यह सबसे बड़ा टोटल खड़ा किया है। टेंबा बावुमा की कप्तानी में खेल रही साउथ अफ्रीका टीम ने ऑस्ट्रेलिया के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर डाला है। कंगारू टीम ने 2015 में खेले गए विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 6 विकेट खोकर 417 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे। वर्ल्ड कप के इतिहास में 400 या उससे ज्यादा का स्कोर सबसे ज्यादा बार बनाने का रिकॉर्ड भी अब साउथ अफ्रीका के नाम हो गया है।
यह भी पढ़ें- IND vs AUS: Shubman Gill की हेल्थ पर दिया कप्तान Rohit ने बड़ा अपडेट, कौन करेगा 'हिटमैन' के साथ पारी का आगाज?
मार्करम का तूफानी शतक
क्विंटन डिकॉक के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे एडम मार्करम शुरुआत से ही बेहतरीन लय में दिखाई दिए। मार्करम ने श्रीलंका के गेंदबाजी अटैक से जमकर खिलवाड़ किया। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज ने महज 35 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, फिफ्टी जमाने के बाद मार्करम ने अपना असली विकराल रूप धारण किया और अगली 14 गेंदों पर पचास रन कूट डाले। मार्करम ने अपनी सेंचुरी पूरी करने के लिए महज 49 गेंदों का सामना किया।
खबरें और भी
वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक
एडम मार्करम ने 50 ओवर के विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अब अपने नाम कर लिया है। मार्करम ने सिर्फ 49 गेंदों पर सेंचुरी जमाई और केविन ओ ब्रयान के 12 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। साउथ अफ्रीका की ओर से वनडे में मार्करम ने तीसरा सबसे तेज शतक भी ठोका है। मार्करम ने 54 गेंदों पर 106 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और दो छक्के जमाए।