Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs ENG: मान गए Yashasvi Jaiswal! 22 की उम्र में चकनाचूर किया Sehwag का 16 साल पुराना रिकॉर्ड; Rishabh Pant भी छूटे पीछे

    Updated: Sun, 25 Feb 2024 08:43 PM (IST)

    टेस्ट क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। यशस्वी साल 2024 में अब तक कुल 23 छक्के लगा चु ...और पढ़ें

    IND vs ENG: यशस्वी ने तोड़ा सहवाग का 16 साल पुराना रिकॉर्ड।
    IND vs ENG: यशस्वी ने तोड़ा सहवाग का 16 साल पुराना रिकॉर्ड।

    HighLights

    1. यशस्वी जायसवाल के नाम जुड़ी एक और बड़ी उपलब्धि
    2. यशस्वी ने तोड़ा सहवाग का 16 साल पुराना रिकॉर्ड

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल का बल्ला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यशस्वी हर इनिंग के साथ एक बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम करते जा रहे हैं। यशस्वी भारत की ओर से एक टेस्ट सीरीज में 600 रन बनाने वाले बाएं हाथ के पहले बल्लेबाज तो बन ही गए हैं। इसके साथ ही युवा ओपनर ने वीरेंद्र सहवाग का 16 साल पुराना रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर डाला है।

    यशस्वी ने तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड

    टेस्ट क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। यशस्वी साल 2024 में अब तक कुल 23 छक्के लगा चुके हैं। युवा ओपनर ने वीरेंद्र सहवाग का 16 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला है। वीरू ने साल 2008 में कुल 22 सिक्स लगाए थे। यशस्वी सिर्फ दो महीने में ही 23 छक्के जमा चुके हैं।

    पंत से भी आगे निकले यशस्वी

    यशस्वी जायसवाल ने एक साल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में ऋषभ पंत को भी पीछे छोड़ा है। पंत ने साल 2022 में 21 छक्के जमाए थे। वहीं, रोहित शर्मा ने क्रिकेट के सबसे लबे फॉर्मेट में 2019 में 20 सिक्स लगाए थे। यशस्वी ने राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में दोहरा शतक ठोका था। इस पारी के दौरान ही बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 12 छक्के जमाए थे।

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: 'अगला MS Dhoni तैयार हो रहा है', Dhruv Jurel की तारीफ में बड़ी बात कह गए Sunil Gavaskar

    यशस्वी ने रचा इतिहास

    यशस्वी जायसवाल एक टेस्ट सीरीज में 600 रन बनाने वाले भारत की ओर से बाएं हाथ के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। यशस्वी से पहले टीम इंडिया का कोई भी बाएं हाथ का बल्लेबाज एक टेस्ट सीरीज में 600 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका है। साल 2007 में सौरव गांगुली ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई सीरीज में 534 रन बनाए थे।

    खबरें और भी