Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shoaib Malik ही नहीं, ये क्रिकेटर्स भी कर चुके हैं तीन बार शादी; लिस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान का नाम भी शामिल

    Updated: Sat, 20 Jan 2024 03:12 PM (GMT+05:30)

    श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सनत जयसूर्या तीन बार शादी कर चुके हैं। जयसूर्या की पहली शादी 1998 में हुई थी। हालांकि एक साल बाद ही पूर्व श्रीलंकाई ...और पढ़ें

    शोएब मलिक के अलावा तीन और क्रिकेटर कर चुके हैं तीन बार शादी।
    शोएब मलिक के अलावा तीन और क्रिकेटर कर चुके हैं तीन बार शादी।

    HighLights

    1. शोएब मलिक ने किया सना जावेद से तीसरी बार निकाह
    2. मोहम्मद अजहरुद्दीन भी कर चुके हैं तीन बार शादी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा से तलाक लेने के तुरंत बाद तीसरा बार निकाह कर लिया है। शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद को अपना जीवनसाथी बनाया है। बता दें कि सना शोएब की तीसरी पत्नी हैं। इससे पहले शोएब सानिया और आयशा सिद्दीकी से निकाह कर चुके हैं। हालांकि, तीन बार शादी करने वाले शोएब इकलौते क्रिकेटर नहीं हैं, बल्कि तीन और खिलाड़ी ऐसा कर चुके हैं।

    सनत जयसूर्या

    श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सनत जयसूर्या तीन बार शादी कर चुके हैं। जयसूर्या की पहली शादी 1998 में हुई थी। हालांकि, एक साल बाद ही पूर्व श्रीलंकाई बैटर का तलाक हो गया। इसके बाद सांद्रा डी सिल्वा से जयसूर्या ने दूसरी शादी रचाई।

    यह भी पढ़ेंकौन हैं Sana Javed? जिनके प्यार में क्लीन बोल्ड हुए Shoaib Malik, Sania Mirza का साथ छोड़ने की क्यों आई नौबत

    जयसूर्या का यह रिश्ता भी ज्यादा समय नहीं चल सका और 2012 में उनका तलाक हो गया। जयसूर्या ने इसके बाद मलिका सिरिसेना से तीसरा शादी रचाई गुपचुप तरीके से की, जिसकी भनक काफी कम लोगों को लग सकी।

    इमरान खान

    पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने तीन बार शादी की है। इमरान ने पहली बार निकाह साल 1995 में जेमाइमा गोल्डस्मिथ के साथ किया था। साल 2004 में इमरान का पहली बीवी से तलाक हो गया। इसके बाद पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने रेहम खान से निकाह किया, पर उनकी यह शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी। इमरान ने तीसरा बार निकाह बुशरा मानेक के साथ साल 2018 में किया।

    मोहम्मद अजहरुद्दीन

    भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन भी उन क्रिकेटर्स में शुमार हैं, जिन्होंने तीन बार शादी की है। अजहरुद्दीन की पहली शादी नौरीन के साथ हुई थी। हालांकि, अपने करियर की पीक के दौरान अजहरुद्दीन एक्ट्रेस संगीता बिजलानी को दिल दे बैठे और उनका नौरीन से तलाक हो गया। अजहरुद्दीन ने इसके बाद संगीता से शादी कर ली। हालांकि, संगीता से भी उनका साल 2010 में तलाक हो गया। अहजरुद्दीन ने तीसरी शादी शैनॉन मैरी के साथ की। हालांकि, अजहरुद्दीन ने इसको महज अफवाह बताया था, पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं।

    खबरें और भी