T20 World Cup 2026: शुभमन गिल की भारतीय स्क्वॉड में होगी वापसी! इन 2 बैटर्स की भी चमक सकती है किस्मत
एशिया कप 2025 फाइनल की हीरो तिलक वर्मा टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो सकते हैं। गुरुवार सुबह उन्हें दर्द हुआ। इसके बाद की गइ जांच में टेस्टिकुलर टॉर् ...और पढ़ें
-1767878651302_m.webp)
तिलक को मिल सकता मौका।
HighLights
तिलक वर्मा की अचानक हुई सर्जरी
विश्व कप से बाहर हो सकते तिलक
7 फरवरी से विश्व कप का आगाज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 की 7 फरवरी से शुरुआत होगी। टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर सामने आई। एशिया कप 2025 फाइनल की हीरो तिलक वर्मा टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। गुरुवार सुबह उन्हें दर्द हुआ। इसके बाद की गइ जांच में टेस्टिकुलर टॉर्शन की पुष्टि हुई। डॉक्टर्स की सलाह पर उनकी तत्काल सर्जरी की गई और यह सर्जरी सफल रही।
अब खबर आ रही है कि तिलक न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और टी20 विश्व कप के बाहर हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है भारतीय स्क्वॉड में बदलाव करना होगा। आइए जानते हैं कि वह कौन से 3 प्लेयर हैं जो भारतीय स्क्वॉड में तिलक वर्मा की जगह ले सकते हैं। इनमें शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और देवदत्त पडिक्कल शामिल हैं।
शुभमन गिल
गिल ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में बुरी तरह फेल हुए। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज और टी20 विश्व कप 2026 के लिए चुनी गई भारतीय टीम में गिल को जगह नहीं दी गई। हालांकि, अब तिलक वर्मा के चोटिल होने के बाद गिल को भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है।
श्रेयस अय्यर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल होने वाले श्रेयस अय्यर अब इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे। हालांकि, तिलक वर्मा के चोटिल होने के बाद इस मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज को टी20 स्क्वॉड में भी जगह मिल सकती है। उन्होंने 51 टी20 इंटरनेशनल की 47 पारियों में 30.66 की औसत और 136.12 की स्ट्राइक रेट से 1104 रन बनाए हैं।
खबरें और भी
देवदत्त पडिक्कल
देवदत्त पडिक्कल घरेलू क्रिकेट के सभी प्रारूपों में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में वह लगातार अपने आप को साबित कर रहे हैं। कर्नाटक के इस बल्लेबाज ने 7 पारियों में 91.42 की औसत से 620 रन बनाए हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी वह अच्छी लय में नजर आए थे। उन्होंने 6 मुकाबलों में 167.02 की स्ट्राइक रेट से 309 रन जड़े थे।
टी20 विश्वकप के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (चोटिल), संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: श्रीलंका ने विश्व कप से पहले चली अहम चाल, पूर्व भारतीय कोच को सौंपी अहम जिम्मेदारी
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 से पहले भारत की मुश्किलें बढ़ीं, सूर्यकुमार यादव के साथ ही अभिषेक शर्मा भी हुए फेल